Thursday, Jun 11 2026 | Time 02:29 Hrs(IST)
खेल


सबालेंका ने गॉफ पर टिप्पणी के लिए मांगी माफी

सबालेंका ने गॉफ पर टिप्पणी के लिए मांगी माफी

बर्लिन, 17 जून (वार्ता) बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने पत्र लिखकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ पर की गई गैर पेशेवर टिप्पणियों के लिए मंगलवार को माफी मांग ली।

गॉफ ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका को इस महीने की शुरुआत में फ्रेच ओपन के फाइनल में 6-7 (5-7) 6-2 6-4 हराया था। मैच के बाद सबालेंका ने कहा था कि यह मेरा फाइनल मैच में सबसे खराब प्रदर्शन रहा और मेरी गलतियों के कारण गॉफ ने खिताब जीता।

सबालेंका ने आज कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणियों पर खेद है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बिल्कुल भी पेशेवर नहीं था। मैंने अपनी भावनाओं को हावी होने दिया। मैं भी एक इंसान हूँ जो अभी भी अपने जीवन से सीख रही हूँ। मुझे लगता है कि हम सभी के जीवन में ऐसे दिन आते हैं जब हम अपने आप पर से नियंत्रण खो देते हैं।”

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

माधव तिवारी के शानदार खेल से उज्जैन फाल्कन्स की जीत की राह पर वापसी

10 Jun 2026 | 8:47 PM

इंदौर, 10 जून (वार्ता) उज्जैन फाल्कन्स ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भोपाल लेपर्ड्स को 16 रन से हराकर आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी 20 सिंधिया कप 2026 में जीत की राह पर शानदार वापसी की।.

see more..

संयुक्त राष्ट्र कमिश्नर:उम्मीद है कि अमेरिका वर्ल्ड कप के लिए अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी पर फिर से विचार करेगा

10 Jun 2026 | 8:34 PM

मैड्रिड, 10 जून (वार्ता) मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के हाई कमिश्नर वोल्कर तुर्क ने बुधवार को अमेरिका से वर्ल्ड कप से पहले अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी पर फिर से विचार करने को कहा।.

see more..

सुनीत चौरसिया ने 62 का स्कोर करके दो-शॉट की बढ़त बनाई

10 Jun 2026 | 8:12 PM

लखनऊ, 10 जून (वार्ता) कोलकाता के 31 वर्षीय सुनीत चौरसिया ने लखनऊ गोल्फ क्लब में खेले जा रहे पहले 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाले डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्स जेन विजय कुमार मेमोरियल के दूसरे राउंड में बिना किसी बोगी के '8-अंडर' 62 का स्कोर किया और दो-शॉट की बढ़त बना ली।.

see more..

मेसी और एम्बाप्पे की नज़र फीफा विश्व कप में क्लोस के रिकॉर्ड पर

10 Jun 2026 | 7:46 PM

न्यूयॉर्क, 10 जून (वार्ता) लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे दोनों ही वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने की दौड़ में हैं। अर्जेंटीना के मेसी के नाम अभी 13 गोल हैं और फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे के नाम 12 गोल हैं।.

see more..

ईशान के अर्धशतक की बदौलत फाल्कन्स सेमीफाइनल की दौड़ में कायम

10 Jun 2026 | 7:37 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में नुवामा प्राइवेट टी 20 मुंबई लीग 2026 के लीग-स्टेज के दूसरे आखिरी मैच में, सोबो मुंबई फाल्कन्स ने टेबल-टॉपर्स नॉर्थ मुंबई पैंथर्स को सात विकेट से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें ज़िंदा रखीं। हालांकि, इस हार का पैंथर्स पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि वे पांच में से चार मैच जीतकर पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुके थे।.

see more..