Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:29 Hrs(IST)
खेल


साजिद और नोमान का कहर, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 267 रन पर समेटा

साजिद और नोमान का कहर, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 267 रन पर समेटा

रावपिंडी 24 अक्टूबर (वार्ता) साजिद खान (छह विकेट) और नोमान अली (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने गुरुवार को तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पहली पारी को 267 के स्कोर पर समेट दिया है।

इंग्लैंड ने आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की जैक क्रॉली

और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 56 रन जोड़े। पाकिस्तान ने इस दौरान पहली नया प्रयोग करते हुए स्पिनरों को शुरुआती गेंदबाजी का अवसर दिया। जिसे उन्होंने सही साबित किया। नोमान अली ने जैक क्रॉली (29) को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद साजिद खान ने कहर ढहाते हुए इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को सस्ते में निपटा दिया। ऑली पोप (तीन), जो रूट (पांच) और हैरी ब्रूक साजिद खान का शिकार बने। बेन डकेट (52) को नोमान अली ने आउट किया। बेन स्टोक्स (12) गस ऐटकिंसन (39), रेहान अहमद (9), जैक लीच (16) रन बनाकर आउट हुये। जेमी स्मिथ ने इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक (89) रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की पूरी टीम 68.2 ओवर में 267 पर सिमट गई।

पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने 29.2 ओवर में 128 रन देकर (छह विकेट) लिये और नोमान अली ने 28 ओवर में 88 रन देकर (तीन विकेट) झटके। ज़ाहिद महमूद ने एक बल्लेबाज को आउट किया



राम

वार्ता

More News

मेसी का कोलकाता में जोरदार स्वागत, झलक न दिखने से गुस्साए दर्शक

13 Dec 2025 | 2:37 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी को 14 साल बाद फुटबॉल के दीवानों के शहर कोलकाता में लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।.

see more..

फुटबालर मेसी की झलक न दिखने से भड़के प्रशंसक, युवा भारती स्टेडियम में किया हंगामा

13 Dec 2025 | 2:36 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन में शनिवार को मशहूर फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की एक झलक ठीक से न देख पाने से गुस्साए प्रशंसकों ने मैदान पर जमकर तोड़फोड़ की। इस कार्यक्रम को देखने के लिए मैसी प्रशंसकों ने महंगी टिकटें खरीदीं थीं।.

see more..

केएससीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की मिली अनुमति

13 Dec 2025 | 1:47 PM

बेंगलुरु 13 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की अनुमति दे दी है और इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अवगत करा दिया गया है।.

see more..

असम के चार खिलाड़ी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित

13 Dec 2025 | 1:35 PM

गुवाहाटी 13 दिसंबर (वार्ता) असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) 2025 के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप के कारण चार खिलाड़ियों अमित सिन्हा, इशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुर को निलंबित कर दिया है। .

see more..

एमएमए के एशियाड में शामिल होने से खेल को सरकारी पहचान और समर्थन मिलेगा:पूजा तोमर

13 Dec 2025 | 1:21 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में एक मुकाबला जीतने वाली प्रथम भारतीय मिश्रित मार्शल आर्टिस्ट (एमएमए) पूजा तोमर ने 2026 के ऐची-नागोया एशियन गेम्स में इस खेल को शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे इस खेल को सरकारी समर्थन और पहचान मिलेगी।.

see more..