Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:36 Hrs(IST)
मनोरंजन


सलमान ख़ान की फ़िल्म सिकंदर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फ़िल्म एंपुरान के बीच बॉक्सऑफिस पर होगी टक्कर

सलमान ख़ान की फ़िल्म सिकंदर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फ़िल्म एंपुरान के बीच बॉक्सऑफिस पर होगी टक्कर

मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ख़ान की फ़िल्म सिकंदर और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म एंपुरान के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

फिल्म सिकंदर और एंपुरान ईद पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। सलमान खान अपनी जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं। फिल्म सिकंदर को ए. आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला किया है। लेकिन इसी दिन सापृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म एंपुरान भी रिलीज हो रही है। इस तरह से फिल्म को सिकंदर से टक्कर मिलने वाली है।

हाल ही में एंपुरान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पृथ्वीराज सुकुमारन ने सलमान खान और उनकी फिल्म सिकंदर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, सिकंदर एक बहुत ही बड़ी फिल्म है। सलमान सर इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। और हमेशा की तरह वो इस बार भी ईद पर एक जबरदस्त कमर्शियल फिल्म के साथ आ रहे हैं, मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। उन्होंने दर्शकों से कहा, मुझे कोई शिकायत नहीं होगी यदि आप पहले 11 बजे सिकंदर देखें और फिर 1 बजे एंपुरान।

समीक्षा प्रेम

वार्ता

More News

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:12 PM

अहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:03 PM

औरहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

15 Dec 2025 | 3:09 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।.

see more..

भगवान शिव की भूमिका निभाना सम्मान के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी : अविनेश रेखी

15 Dec 2025 | 2:56 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता अविनेश रेखी का कहना है कि सोनी सब के शो गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिये सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। .

see more..

पवन सिंह की फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

15 Dec 2025 | 2:51 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है। .

see more..