Tuesday, Dec 16 2025 | Time 10:40 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


विजेंद्र गुप्ता से की संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट

विजेंद्र गुप्ता से की संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट

भुवनेश्वर, 16 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से बुधवार को ओडिशा में पुरी से लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट की। श्री पात्रा ने श्री गुप्ता और विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट का ओडिशा का पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने श्री पात्रा को दिल्ली विधानसभा का प्रतीक चिह्न भेंट किया। श्री गुप्ता ने श्री पात्रा से मुलाकात के दौरान दिल्ली विधानसभा में चल रहे विधायी कार्यों और ई विधान के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। श्री पात्रा ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को आठवीं विधानसभा के दो सत्रों की सफल बैठकों के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा की कार्रवाई में आए सकारात्मक बदलावों के लिए श्री गुप्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में संवैधानिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने में विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास सराहनीय हैं।

श्री गुप्ता और उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने श्री पात्रा के साथ पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्री गुप्ता की धर्मपत्नी शोभा विजेंद्र भी उनके साथ थीं। श्री गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनसे आशीर्वाद लिया।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दर्शन के उपरांत संक्षिप्त बातचीत में कहा, “पुरी की पावन नगरी में हृदय अध्यात्म से भर गया। इस धरती पर सनातन संस्कृति के महान संतों ने भ्रमण किया है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने यहीं गोवर्धन पीठ की स्थापना की। आस्था के चार धामों में से एक भगवान जगन्नाथ के दर्शन से मन प्रफुल्लित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि समस्त विश्व का कल्याण करें, जनमानस को निरोगी जीवन दें।”

दर्शन के उपरांत श्री गुप्ता ने पुरी में हेरिटेज विलेज रघुराजपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री गुरु मगुनी दास द्वारा स्थापित गुरुकुल का भ्रमण किया। उन्होंने हस्तकला कलाकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कलाकारों द्वारा बनाए तलपत्र चित्रों की सराहना की। इस भ्रमण के दौरान श्री पात्रा भी उनके साथ थे।

विधानसभा अध्यक्ष और उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर का भी भ्रमण किया।

उप्रेती, यामिनी

वार्ता

More News

विशाखापत्तनम जासूसी मामला : एनआईए अदालत ने दो और आरोपियों को सजा सुनाई

15 Dec 2025 | 11:42 PM

नई दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तान से जुड़े विशाखापत्तनम नेवी जासूसी मामले में दो और आरोपियों को पांच साल ग्यारह महीने और पंद्रह दिन की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक दोषी ठहराए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी है।.

see more..

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोकी, राज्यपाल कुलाधिपति बने रहेंगे

15 Dec 2025 | 10:47 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में राज्य-सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद में तत्काल कोई परिवर्तन नहीं होगा, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित दो संशोधन विधेयकों पर अपनी सहमति रोक दी है।.

see more..

इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता

15 Dec 2025 | 10:29 PM

त्रिशूर, 15 दिसंबर (वार्ता) केरल में वर्ष 2017 में अभिनेत्री यौन उत्पीड़न को लेकर अभी हाल ही में अदालत के आए फैसले पर टिप्पणी करते हुए पीडि़ता ने कहा कि इस देश में हर नागरिक के साथ कानून के सामने समान व्यवहार नहीं किया जाता। उनकी यह टिप्पणी यौन उत्पीड़न का साजिश रचने वाले मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी किए जाने के संदर्भ में आई है। .

see more..

नवोदय विद्यालय बनाने के लिये केंद्र से सीधी बातचीत करे तमिलनाडु : सुप्रीम कोर्ट

15 Dec 2025 | 9:03 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया कि वह राज्य में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बनाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ प्रत्यक्ष चर्चा करे और अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट जमा करवाये। .

see more..

बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरे लापता

15 Dec 2025 | 8:56 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में बंगाल की खाड़ी में पांच भारतीय मछुआरों की तलाश के लिए एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है, जो एक बंगलादेशी जहाज से टक्कर के बाद उनकी नाव पलटने के बाद लापता हो गए थे।.

see more..