Thursday, Jan 22 2026 | Time 18:19 Hrs(IST)
मनोरंजन


67 वर्ष के हुये समीर

67 वर्ष के हुये समीर

मुंबई, 24 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार समीर आज 67 वर्ष के हो गये।

शीतला पांडेय उर्फ समीर का जन्म 24 फरवरी 1958 को बनारस में हुआ। उनके पिता अंजान फिल्म जगत के मशहूर गीतकार थे। बचपन से ही समीर का रूझान अपने पिता के पेशे की ओर था। वह भी फिल्म इंडस्ट्री में गीतकार बनना चाहते थे लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह अलग क्षेत्र में अपना भविष्य बनायें। समीर ने बनारस हिंदु विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढाई पूरी की। इसके बाद परिवार के जोर देने पर उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत बतौर बैंक ऑफिसर शुरू की। बैंक की नौकरी उनके स्वभाव के अनुकूल नहीं थी। कुछ दिनों के बाद उनका मन इस काम से उचट गया और उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

अस्सी के दशक में गीतकार बनने का सपना लिये समीर ने मुंबई की ओर रूख कर लिया। लगभग तीन वर्ष तक मुंबई में रहने के बाद वह गीतकार बनने के लिये संघर्ष करने लगे। आश्वासन तो सभी देते रहे लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। अथक परिश्रम करने के बाद 1983 में उन्हें बतौर ..बेखबर .. फिल्म के लिये गीत लिखने का मौका मिला। इस बीच समीर को इंसाफ कौन करेगा,जवाब हम देगें,दो कैदी,रखवाला, महासंग्राम,बीबी हो तो ऐसी,बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में काम करने का अवसर मिला लेकिन इन फिल्मों की असफलता के कारण वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहे।

लगभग दस वर्ष तक मुंबई में संघर्ष करने के बाद वर्ष 1990 में आमिर खान-माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म ..दिल ..में अपने गीत ..मुझे नींद ना आये.. की सफलता के बाद समीर गीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये।वर्ष 1990 में ही उन्हें महेश भट्ट की फिल्म ..आशिकी ..में भी गीत लिखने का अवसर मिला। फिल्म आशिकी ने ..सांसो की जरूरत है जैसे. मैं दुनिया भूला दूंगा और नजर के सामने जिगर के पास.. गीतों की सफलता के बाद समीर को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये जिनमें बेटा,बोल राधा बोल, साथी, और फूल और कांटे जैसी बड़ी बजट की फिल्में शामिल थी।इन फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने सफलता की नयी बुलंदियों को छुआ और एक से बढ़कर एक गीत लिखकर श्रोताओं को मंत्रमुंग्ध कर दिया।

1997 में अपने पिता अंजान की मौत और अपने मार्गदर्शक गुलशन कुमार की हत्या के बाद समीर को गहरा सदमा पहुंचा।उन्होंने कुछ समय तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और वापस बनारस चले गये. लेकिन उनका मन वहां भी नहीं लगा और एक बार फिर नये जोश के साथ वह मुंबई आ गये और 1999 में प्रदर्शित फिल्म ..हसीना मान जायेगी ..से अपने सिने कैरियर की दूसरी पारी की शुरूआत कर दी।समीर ने अपने सिने करियर में 600 से अधिक हिंदी फिल्मों के लिये गीत लिखे। उनके फिल्मी सफर पर नजर डालने पर पता लगता है कि उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में संगीतकार नदीम श्रवण और आनंद मिलिंद के साथ ही की है। यूं तो समीर ने कई अभिनेताओं के लिये गीत लिखे लेकिन अभिनेता गोविन्दा पर फिल्माये उनके गीत काफी लोकप्रिय हुए।

साल 1990 में प्रदर्शित फिल्म ..स्वर्ग..में अपने गीतों की कामयाबी के बाद उन्होंने गोविन्दा के लिये कई फिल्मों के गीत लिखे।इन फिल्मों में राजा बाबू,हीरो नंबर वन,हसीना मान जायेगी,साजन चले ससुराल, बडे मियां छोटे मियां,राजा जी,जोरू का गुलाम,हीरो नंबर वन,दुल्हे राजा,आंटी नंबर वन,शिकारी और भागम भाग जैसी फिल्में शामिल हैं।समीर को अब तक तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।सबसे पहले उन्हें 1990 में फिल्म आशिकी के ..नजर के सामने जिगर के पास..गाने के लिये सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।इसके बाद 1992 में फिल्म दीवाना के गीत ..तेरी उम्मीद तेरा इंतजार करते है.. और 1993 में फिल्म हम हैं राही प्यार के के गीत ..घूंघट की आड़ से दिलबर का दीदार अधूरा लगता है..के लिये भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।

समीर ने अपने करियर में हिन्दी के अलावा भोजपुरी.मराठी फिल्मों के लिये भी गीत लिखे है। समीर का नाम सबसे अधिक गीत लिखने के लिये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की किताब में दर्ज है।समीर आज भी उसी जोशोखरोश के साथ फिल्म जगत को सुशोभित कर रहे है।

प्रेम

वार्ता

More News

सोनी मैक्स पर 24 जनवरी को होगा एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

22 Jan 2026 | 1:06 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता)भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 जनवरी को सोनी मैक्स पर होगा। सोनी मैक्स आइकॉनिक सिनेमा और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कहानी कहने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 24 जनवरी को रात आठ बजे पहली बार टेलीविजन पर समीक्षकों द्वारा प्रशंसित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का प्रीमियर करने जा रहा है।.

see more..

स्टार प्लस ने नए प्रोमो से बढ़ाई एक्साइटमेंट

22 Jan 2026 | 12:23 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) स्टार प्लस ने बसंत पंचमी त्योहार से पहले एक दिलचस्प प्रोमो लॉन्च कर फिर से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।स्टार प्लस लगातार टीवी पर नए, फ्रेश और सोचने पर मजबूर करने वाले कंटेंट लेकर आता रहा है। सालों में इस चैनल ने ऐसे यादगार किरदार दिए हैं, जो ऑडियंस के दिलों में बस गए और उनसे गहरा इमोशनल कनेक्शन बना पाए। क्रिएटिव बाउंड्रीज़ को आगे बढ़ाने के लिए पहचाना जाने वाला स्टार प्लस हर शो के साथ कुछ नया और एक्साइटिंग पेश करता है, जिससे दर्शक जुड़े रहते हैं और पूरी तरह से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। .

see more..

विशाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है :त्रिप्ति डिमरी

22 Jan 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी कहना है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है। फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के साथ त्रिप्ति डिमरी अपने करियर में एक अहम और दमदार मोड़ जोड़ने जा रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में त्रिप्ति ने अपने किरदार अफ़्शा को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह रोल उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी गहरा था। उन्होंने यह भी साझा किया कि शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी ने हर कदम पर उनका साथ दिया।.

see more..

फिल्म मां इंटी बंगारम के साथ तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगे गुलशन देवैया

22 Jan 2026 | 10:57 AM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया अपनी पहली तेलुगु फिल्म मां इंटी बंगारम के साथ तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म राज निदिमोरु द्वारा सह-निर्मित है और इसमें सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन जानी-मानी फिल्ममेकर नंदिनी रेड्डी कर रही हैं। यह प्रोजेक्ट गुलशन के करियर का एक नया और खास अध्याय है, जहां पूरी टीम कहानी कहने के जुनून और आपसी सहयोग से जुड़ी हुई है।.

see more..

अनमोल सिनेमा पर 24 जनवरी को दिखाई जायेगी सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’

22 Jan 2026 | 10:52 AM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 24 जनवरी को शाम सात बजे अनमोल सिनेमा पर दिखाई जायेगी।‘गजनी’ और ‘हॉलिडे’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ में सलमान खान राजकोट के एक शाही हीरो के रूप में नजर आएंगे, जो अपने लोगों के लिए जीते हैं और किसी भी दुश्मन से टकराने को हमेशा तैयार रहते हैं। उनके साथ हैं आज की पैन-इंडिया सनसनी रश्मिका मंदाना, जो अपनी मासूमियत, मस्ती और दमदार किरदार से स्क्रीन पर चमक बिखेरती हैं।.

see more..