Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:27 Hrs(IST)
मनोरंजन


62 वर्ष के हुये संजय लीला भंसाली

62 वर्ष के हुये संजय लीला भंसाली

मुंबई, 24 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली आज 62 वर्ष के हो गये।

24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत विदु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिन्दा,1942 ए लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया।बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर,सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी। यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिये दर्शकों के साथ हीं समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।

वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास का निर्देशन किया जिसमें शाहरूख खान ने देवदास की भूमिका निभायी। देवदास में शाहरूख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकायें थी। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ब्लैक संजय लीला भंसाली के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को निर्देशित करने का अवसर मिला। ब्लैक के लिये भी संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।इस बीच संजय लीला भंसाली ने वर्ष 2007 में सावंरिया और वर्ष 2010 में गुजारिश का निर्माण-निर्देशन किया हालांकि दोनो हीं फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।सांवरिया के जरिये संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया था।

वर्ष 2012 में संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर राउडी राठौर का निर्माण किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। वर्ष 2013 में संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर गोलियों की रासलीला रामलीला बनायी। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।वर्ष 2014 में संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर मेरीकॉम बनायी जो हिट साबित हुयी। संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म बाजीराव मस्तानी वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुयी जिसमें रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।इसके साथ ही संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये।

संजय लीला भंसाली की वर्ष 2018 में फिल्म पद्मावत प्रदर्शित हुयी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके बाद भंसाली ने वर्ष 2022 में आलिया भट्ट को लेकर सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाडी बनायी। वर्ष 2024 में भंसाली ने वेबसीरीज हीरामंडी बनायी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। भंसाली इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की अहम भूमिका है।

रहे हैं।

प्रेम

वार्ता

More News

ओमंग कुमार की फिल्म 'सिला' की शूटिंग पूरी

21 Apr 2026 | 3:25 PM

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता)नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक की फिल्म 'सिला' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। .

see more..

हिट जोड़ी संजू राठौड़ और ईशा मालवीय एक बार फिर साथ लौटे “बैंगल्स” के साथ

21 Apr 2026 | 2:16 PM

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) “गुलाबी साड़ी” और “शेकी” जैसे चार्टबस्टर्स के साथ अपनी अलग पहचान बनाने के बाद, संजू राठौड़ अपने नए गाने “बैंगल्स” के साथ एक बार फिर अपने संगीत को नए स्तर पर ले जा रहे हैं। .

see more..

सलमान खान ने 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के लिए किया है अब तक का सबसे मुश्किल ट्रांसफॉर्मेशन!

21 Apr 2026 | 2:06 PM

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के लिए लद्दाख की पहाड़ियों में बेहद कठिन ट्रेनिंग की है, जहाँ उन्होंने अपनी चोटों की परवाह किए बिना अपनी फिटनेस को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। .

see more..

'आखरी सवाल' रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ आठ मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म

21 Apr 2026 | 1:40 PM

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता)संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल' सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के साथ काफी चर्चा बटोरने के बाद, मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया, जो दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के इतिहास की एक ऐसी झलक दिखाता है जो पहले कभी नहीं देखी गई।जहाँ यह फिल्म एक लीक से हटकर विषय के साथ आ रही है, वहीं यह अपने अनोखे नजरिए के लिए भी खास है, क्योंकि यह इंडियन साइन लैंग्वेज (भारतीय सांकेतिक भाषा) में उपलब्ध होने वाली पहली हिंदी फीचर फिल.

see more..

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) पर खुलकर बात

21 Apr 2026 | 1:35 PM

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता)अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपने अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) के सफर के बारे में खुलकर बात की और इसे अपनी कमी के बजाय अपना 'सुपर पावर' बताया है । वीडियो में कुब्रा ने बताया कि कैसे सालों की सेल्फ-रिफ्लेक्शन और थेरेपी ने उन्हें अपने मन को बेहतर तरीके से समझने में मदद की। उन्होंने माना कि एडीएचडी के साथ कुछ चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन इसे अपनाने से उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी, फोकस और इंडिविजुअलिटी को नए तरीके से पहचानने में काफी मदद मिली।.

see more..