Monday, Sep 7 2026 | Time 11:19 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्क अली टांक का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्क अली टांक का निधन

जयपुर 05 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक का रविवार को यहां निधन हो गया।

वह करीब 67 वर्ष के थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह विधायक भी रहे। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा है कि श्री टांक कुशल जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्होंने अपनी लम्बी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए। श्री टांक एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक आयोग के चैयरमैन भी रहे।

उन्होंनेकहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेशभर में बहुत दौरे किए जिससे संगठन को मजबूती मिली। इस तरह के दौरे बहुत कम लोग कर पाते हैं। पार्टी ने जब भी उन्हें जो जिम्मेदारी दी, उसका उन्होंने अच्छी तरह निर्वहन किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री गहलोत एवं श्री डोटासरा ने श्री टाक के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

जोरा

वार्ता

More News

भरतपुर में सनकी युवक ने चाकू से हमला करके युवती को घायल किया

06 Sep 2026 | 10:18 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में रील बनाने की रंजिश को लेकर रविवार को एक सनकी युवक ने युवती पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। .

see more..

पहाडड़ पर चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 10:15 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए सवाईमाधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि युवकों की पहचान जितेंद्र सैनी और नरेंद्र सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल उन्हें शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

शर्मा सोमवार को अलवर में रोड शो करेंगे

06 Sep 2026 | 10:00 PM

अलवर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर का दौरा करेंगे। श्री शर्मा हेलीकॉप्टर से अलवर के केंद्रीय विद्यालय मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वह पूर्वह्न करीब 11 बजे जगन्नाथ मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे। रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मन्नी का बड़ तक पहुंचेगा। .

see more..

सरकारी राशि के गबन का आरोपी गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 8:56 PM

भरतपुर, 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के उप जिला चिकित्सालय के सरकारी बैंक खाते से करीब 55 लाख 67 लाख रुपये की सरकारी राशि का गबन करने के आरोपी सहायक प्रशासनिक अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 24 जुलाई को चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी राहुल कुमार के खिलाफ अस्पताल में कैशियर के पद पर रहते हुए धोखाधड़ी से सरकारी राशि खुद के खाते में स्थानांतिरत करके गबन करने का मामला दर्ज कराया था।
सं सुनील शोभित
वार्ता.

see more..

नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान दिवस पर अवकाश घोषित

06 Sep 2026 | 8:56 PM

भरतपुर, 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन सूत्रों ने रविवार को बताया कि नगर निगम भरतपुर और नगरपालिका रूपवास एवं भुसावर में प्रथम चरण का मतदान बुधवार, नौ सितम्बर को होगा, जबकि नगरपालिका नदबई, वैर, बयाना एवं उच्चैन में द्वितीय चरण का मतदान 11 सितम्बर को निर्धारित किया गया है।.

see more..