Tuesday, Dec 16 2025 | Time 04:10 Hrs(IST)
India


शाह ने पुलिस अधिकारियों से पूर्वी सीमाओं पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने को कहा

शाह ने पुलिस अधिकारियों से पूर्वी सीमाओं पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने को कहा

नयी दिल्ली 29 नवम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों में पुलिस के शीर्ष नेतृत्व से देश की पूर्वी सीमाओं पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों, आप्रवासन और शहरी पुलिसिंग जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
श्री शाह ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 59वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरे और तीसरे दिन सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन, हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है और इसमें सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुख तथा केन्द्रीय पुलिस बलों के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही देशभर से अनेक पुलिस अधिकारी वर्चुअल तौर पर इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। आज हुई चर्चाओं में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्यमंत्रियों और केंद्रीय गृह सचिव ने भी हिस्सा लिया।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने आसूचना ब्यूरो के अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए और केन्द्रीय गृह मंत्रालय की पुस्तक 'रेंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2024' का विमोचन भी किया। उन्होंने देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने इस वर्ष आम चुनावों को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने और तीन नए आपराधिक क़ानूनों को निर्बाध रूप से लागू करने के लिए पुलिस नेतृत्व को बधाई दी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्व और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति में हुए सुधार जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर संतोष प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि देश की पूर्वी सीमाओं पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों, आप्रवासन और शहरी पुलिसिंग के ट्रेंड्स जैसे विषयों पर फोकस होना चाहिए। श्री शाह ने जीरो टोलरेंस पॉलिसी के क्रियान्वयन के लिये जीलो टोलरेंस स्ट्रेटजी और जीरो टोलरेंस एक्शन की दिशा में पहल करने का आह्वान किया।
अगले दो दिनों के दौरान देश का शीर्ष पुलिस नेतृत्व, मौजूदा एवं उभरती राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक खाका तैयार करेगा जिनमें वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा, नारकोटिक्स, साइबर अपराध और आर्थिक सुरक्षा जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ ही तीन नए आपराधिक क़ानूनों के क्रियान्वयन की प्रगति तथा पुलिसिंग से जुड़ी सर्वोत्तर प्रथाओं की भी समीक्षा की जाएगी।
संजीव , जांगिड़
वार्ता

More News

अदालत ने 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में अंडमान के पूर्व सांसद और अन्य को जमानत देने से किया इनकार

15 Dec 2025 | 10:58 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) पोर्ट ब्लेयर स्थित विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने पीएमएलए मामले में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा, एएनएससीबीएल के प्रबंध निदेशक के मुरुगन, एएनएससीबीएल के ऋण अधिकारी के कलैवानन और कुलदीप राय शर्मा के सहयोगी संजय लाल की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।.

see more..

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

15 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।.

see more..

दिल्ली भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नबीन का किया जोरदार स्वागत

15 Dec 2025 | 10:06 PM

नयी दिल्ली 15 दिसम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।.

see more..

मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी विधेयक का प्रस्ताव

15 Dec 2025 | 10:01 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर नया कानून लाने के लिए प्रस्तावित विधेयक सोमवार को लोक सभा में पेश नहीं किया गया।.

see more..

दिल्ली में कोहरे के कारण रद्द हुईं 228 उड़ानें, पांच डायवर्ट

15 Dec 2025 | 9:44 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को घने कोहरे के कारण 228 उड़ानें रद्द हुईं और पांच को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा। .

see more..