Thursday, May 14 2026 | Time 21:37 Hrs(IST)
खेल


शापूरजी के चार गोल, फ्रंटियर ने विक्ट्री को रौंदा

शापूरजी के चार गोल, फ्रंटियर ने विक्ट्री को रौंदा

नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) जाहान शापूरजी की तिकड़ी सहित जमाए चार गोलों की मदद से फ्रंटियर फुटबाल क्लब ने विक्ट्री एफसी को 9- 0 से हरा कर डीएसए 'ए ' डिवीज़न लीग में दूसरी जीत दर्ज की।

आज यहां नेहरू स्टेडियम मैदान पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में फ्रंटियर ने स्कूली खिलाड़ियों से सजी विक्ट्री को शुरू से ही दबाव में रखा। सनी दहिया ने दो, भूपेंद्र, शोभित भंडारी और अक्षत तनेजा ने एक-एक गोल किया।

दिन के पहले मुकाबले में पश्चिम हीरोज ने शक्ति एफसी को संजीत के एकमात्र गोल से परास्त किया l सुबह के सत्र में खेले गए रोमांचक मुकाबले में किम के शानदार गोल की मदद से गढ़वाल यूनाइटेड ने हॉप्स एफसी को हरा कर डीएसए महिला प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए l

फ्रंटियर ने विक्ट्री पर जीत के साथ तीन मैचों में सात अंक हो गये है और पश्चिम हीरोज ने शक्ति पर पहली जीत दर्ज कर तीन अंकों से खाता खोला। महिला प्रीमियर लीग में गढ़वाल यूनाइटेड और दिल्ली यूनाइटेड लगातार चार चार मैच जीत कर शीर्ष पर है।

सं राम

वार्ता

More News

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग का विस्तार, 5 नई टीमें शामिल

14 May 2026 | 8:47 PM

भोपाल (मध्य प्रदेश), 14 मई (वार्ता) मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) का सीजन 2026 और भी भव्य और रोमांचक होने वाला है। इस वर्ष पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं में कुल पांच नई टीमों को शामिल किया गया है। पहले पुरुष वर्ग में जहां 7 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती थीं, वहीं अब 3 नई टीमों के जुड़ने के बाद कुल 10 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। पुरुष प्रतियोगिता में उज्जैन और निमाड़ क्षेत्र की नई टीमों को शामिल किया गया है। महिला प्रतियोगिता में भी इस बार बड़ा विस्तार करते हुए दो नई फ्रेंचाइजी को जोड़ा गया है, जिससे यह संख्या बढ़कर तीन से पांच हो गई है। इसे मध्य प्रदेश में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा.

see more..

सिनर ने जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ा

14 May 2026 | 8:37 PM

रोम, 14 मई (वार्ता) जानिक सिनर ने गुरुवार को इटेलियन ओपन में इतिहास रच दिया, जब उन्होंने एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार 32वीं जीत हासिल करके इस लेवल पर सबसे लंबे समय तक जीतने का नोवाक जोकोविच के साथ अपना रिकॉर्ड तोड़ा।.

see more..

लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, किदांबी श्रीकांत हारकर थाईलैंड ओपन से हुए बाहर

14 May 2026 | 8:28 PM

बैकॉक, 14 मई (वार्ता) भारत के लक्ष्य सेन ने चीन के झूझुआन चेन को हराकर शीर्ष आठ में जगह बना ली है। वहीं किदांबी श्रीकांत गुरुवार को पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 मैच में चीनी ताइपे के सू ली यांग से हारने के बाद थाईलैंड ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। आज यहां निमिबुत्र स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में किदांबी श्रीकांत, जिन्होंने पहले राउंड में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और सिंगापुर के आठवें सीड लोह कीन यू को हराया था, राउंड ऑफ़ 16 में उलटफेर का शिकार हुए।.

see more..

गावस्कर ने कोहली की सेंचुरी को जेन नेक्स्ट हाइप का जवाब बताया

14 May 2026 | 8:19 PM

नई दिल्ली, 14 मई (वार्ता) हालांकि आईपीएल 2026 काफी हद तक निडर नई पीढ़ी के बैट्समैन का रहा है, लेकिन महान बैट्समैन सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक और चेज़ मास्टरक्लास खेलकर सभी को याद दिलाया कि पुराने खिलाड़ी अभी खत्म नहीं हुए हैं।.

see more..