Saturday, Mar 14 2026 | Time 18:55 Hrs(IST)
मनोरंजन


शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म जटाधारा पर काम शुरू करने से पहले लिया भगवान का आशीर्वाद

शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म जटाधारा पर काम शुरू करने से पहले लिया भगवान का आशीर्वाद

मुंबई, 13 मार्च (वार्ता) जानीमानी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अपनी आने वाली फिल्म जटाधारा पर काम शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया है।

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ प्रार्थना करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की कुछ झलकियों में शिल्पा बातचीत करती और होटल की लॉबी में नजर आ रही हैं।

शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, और यह शुरू हो गया... आशीर्वाद और सकारात्मकता के साथ कुछ नया शुरू करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।

‘जटाधारा’ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। जटाधारा का निर्माण ज़ी स्टूडियोज के उमेश केआर बंसल, प्रेरणा अरोड़ा, अरुणा अग्रवाल और शिविन नारंग कर रहे है। इसे अक्षय केजरीवाल, कुसुम अरोड़ा के साथ-साथ क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सागर अंब्रे ने सह-निर्मित किया है। इस फिल्म सोनाक्षी सिन्हा की अहम भूमिका है।

प्रेम

वार्ता

More News

गाना 'मेहरी के नखरा' ने यूट्यूब पर पार किया 40 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

14 Mar 2026 | 1:55 PM

मुंबई, 14 मार्च (वार्ता) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज सुपरहिट लोकगीत 'मेहरी के नखरा' ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 40 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। .

see more..

योगेश देशपांडे की पहली हिंदी फिल्म ‘थंब्ज़ अप’असल ज़िंदगी की घटनाओं से प्रेरित

14 Mar 2026 | 1:36 PM

मुंबई, 14 मार्च (वार्ता)फिल्ममेकर योगेश देशपांडे ने बताया है कि उनकी आने वाली डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म “थंब्ज़ अप” असल ज़िंदगी की घटनाओं से प्रेरित है।.

see more..

किरण शांताराम ने अपने पिता वी. शांताराम की बायोपिक के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी को बताया परफेक्ट चॉइस'

14 Mar 2026 | 1:16 PM

मुंबई, 14 मार्च (वार्ता) दिवंगत फिल्मकार वी. शांताराम के पुत्र किरण शांताराम अपने पिता की बायोपिक के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी को परफेक्ट चॉइस बताया है।.

see more..

इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने शुरू किया 'हुनर'

14 Mar 2026 | 12:30 PM

मुंबई, 14 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर के नेतृत्व वाले बालाजी टेलीफिल्म्स ने 'हुनर' को लॉन्च करने की घोषणा की है।.

see more..

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को होगी रिलीज़

14 Mar 2026 | 12:19 PM

मुंबई,14 मार्च (वार्ता) अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज़ होगी।.

see more..