Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:44 Hrs(IST)
खेल


निशानेबाजी: महाराष्ट्र ने जीता स्वर्ण, बिहार को मिला कांस्य पदक

निशानेबाजी: महाराष्ट्र ने जीता स्वर्ण, बिहार को मिला कांस्य पदक

नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में महाराष्ट्र ने 10 मी. एयर राइफल मिक्सड टीम यूथ कैटेगरी में कर्नाटक को 16-12 से हराकर स्वर्ण पदक तथा बिहार की दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में यूपी की टीम को 16-14 अंक से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

आज डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में महाराष्ट्र ने 10 मी. एयर राइफल मिक्सड टीम यूथ कैटेगरी में कर्नाटक को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की शंभवी श्रवण क्षीरसागर और पार्थ राकेश माने की जोड़ी ने कर्नाटक की हृदया श्री कोंडूर और नारायण प्रणव वनीथा सुरेश की टीम को 16-12 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा लेकिन महाराष्ट्र की जोड़ी ने बेहतर संयम और सटीकता का परिचय देते हुए मुकाबला जीता। कर्नाटक को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

वहीं बिहार की दिव्या श्री और रुद्र प्रताप सिंह की निशानेबाज जोड़ी ने 10 मी. एयर राइफल मिक्सड टीम यूथ कैटेगरी के कांस्य पदक मुकाबले में उत्तर प्रदेश की अनन्या और अंश डबास की जोडी को 16-14 के बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर पदक अपने नाम किया। यह जीत न केवल बिहार के खेल इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जोड़ती है, बल्कि राज्य के युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई उड़ान भी देती है।

मुकाबले की शुरुआत से ही स्कोर बेहद करीबी रहा। पहले चार राउंड तक बिहार ने बढ़त बना ली थीं। जहां उप्र की ओर से अनन्या का प्रदर्शन तकनीकी रूप से सधा हुआ था, वहीं अंश शुरुआत में दबाव में दिखे। बिहार की ओर से दिव्या श्री का प्रदर्शन शुरू से ही बेहद स्थिर और प्रभावशाली रहा। पहले राउंड में उन्होंने 20.8 और फिर 20.3 और 20.5 का स्कोर दर्ज किया। उनकी निरंतरता ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। रुद्र प्रताप ने चौथे राउंड से लय पकड़ी और 5वें से 15वें राउंड तक टीम को मजबूती से बनाए रखा। 15वें और आखिरी राउंड में यूपी को बराबरी के लिए दो अंकों की जरूरत थी, लेकिन दोनों टीमों ने 20.6-20.6 का बराबर स्कोर किया। इस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक प्राप्त हुआ। और इस प्रकार बिहार टीम ने 16-14 से कांस्य पदक मुकाबला जीत लिया।

मैच के बाद बिहार टीम के कोच ने कहा, “यह जीत मेहनत, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का नतीजा है। दिव्या और रुद्र ने जिस तरह दबाव में प्रदर्शन किया, वो काबिले तारीफ है। ये बिहार के शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए एक नई शुरुआत है।”

राम

वार्ता

More News

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 6:28 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।.

see more..

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी का हुआ भव्य स्वागत

15 Dec 2025 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का यहां सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।.

see more..

इंग्लैंड ने एक बदलाव के साथ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

15 Dec 2025 | 4:34 PM

एडिलेड, 15 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव के साथ एकादश की पुष्टि कर दी है।.

see more..

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 4:08 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुख व्यक्त किया

15 Dec 2025 | 3:31 PM

सिडनी, 15 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बोंडी बीच पर हुए दुखद हमले पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। .

see more..