Monday, Dec 15 2025 | Time 09:52 Hrs(IST)
मनोरंजन


रत्नाकर कुमार की फिल्म बहू का मायका की शूटिंग शुरू

रत्नाकर कुमार की फिल्म बहू का मायका की शूटिंग शुरू

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म 'बहू का मायका, की शूटिंग शुरू कर दी गयी है।

फिल्म बहू का मायका का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है। वही इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड और जितेंद्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। फिल्म की कहानी पारिवारिक होने वाली है। इस फिल्म में जय यादव के साथ माही श्रीवास्तव की जोड़ी नजर आएगी।इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई रमणीय लोकेशन पर की जा रही है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि अभी हम अपनी फिल्मों को कम्प्लीट करने में लगे हुए है। साल खत्म होने कि कगार पर है इसलिए हम सभी प्रोजेक्ट को पूरा कर रहे हैं और नये साल में हम आपको कई नये धमाके लेकर आने वाले है। फिलहाल मैं आपको ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकता हूं लेकिन ये फिल्म आपको बहुत कुछ सोचने पाए मजबूर कर देगी.

फिल्म बहू का मायका में जय यादव, माही श्रीवास्तव, श्रुति राव, माया यादव, विनोद मिश्रा, परी सिंघानिया, मटरू, नीलम पांडे, अनूप अरोरा, रोहित सिंह, डॉ. ब्रिजेश कुमार यदुवंशी, नीटू सिंह सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह निर्माता निवेदिता कुमार, निर्देशक सचिन यादव, डीओपी सावन कुमार प्रजापति, राइटर शशि कुमार पांडे, संगीतकार साजन मिश्रा हैं।

प्रेम

वार्ता

More News

मनोरंजन शैलेन्द्र गीत दो अंतिम मुंबई

14 Dec 2025 | 12:27 PM

राजकपूर के साथ शैलेन्द्र की मुलाकात एक कवि सम्मेलन के दौरान हुयी थी। राजकपूर को शैलेन्द्र के गाने का अंदाज बहुत भाया और उन्हें उसमें भारतीय सिनेमा का एक उभरता हुआ सितारा दिखाई दिया। राजकूपर ने शैलेन्द्र से अपनी फिल्मों के लिए गीत लिखने की इच्छा जाहिर की, लेकिन शैलेन्द्र को यह बात रास नही आयी और उन्होंने उनकी पेशकश ठुकरा दी । लेकिन बाद मे घर की कुछ जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने राजकपूर से दोबारा संपर्क किया और अपनी शर्तो पर हीं राजकपूर के साथ काम करना स्वीकार कर लिया।राजकपूर के अलावा शैलेन्द्र की जोड़ी निर्माता-निर्देशक विमल राय के साथ भी खूब जमी।शैलेन्द्र अपने कैरियर के दौरान प्रोग्रेसिव रायट.

see more..

मनोरंजन राजकपूर शो मैन दो अंतिम मुंबई

14 Dec 2025 | 11:44 AM

राज कपूर ने अपनी बनायी फिल्मों के जरिए कई छुपी हुयी प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका दिया इनमे संगीतकार शंकर जयकिशन, गीतकार हसरत जयपुरी .शैलेन्द्र और पार्श्वगायक मुकेश जैसे बड़े नाम शामिल है।वर्ष 1949 में राजकपूर की निर्मित फिल्म .बरसात.के जरिये राजकपूर ने गीतकार के रूप में शैलेन्द्र .हसरत जयपुरी और संगीतकार के तौर पर शंकर जयकिशन ने अपने कैरियर की शुरूआत की थी।.

see more..

भारतीय सिनेमा जगत के पहले शो मैन थे राज कपूर

14 Dec 2025 | 11:44 AM

मनोरंजन राजकपूर शो मैन
..जन्मदिवस 14 दिसंबर के अवसर पर..

see more..

वर्ष 2025 में ओटीटी पर बॉलीवुड सितारों ने मचाई धूम

14 Dec 2025 | 10:41 AM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) वर्ष 2005 में मनोज बाजपेयी, बॉबी देओल नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, मोना सिंह और सैफ अली खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने ओटीटी पर धूम मचा दी। वर्ष 2025 ओटीटी की दुनिया के लिए एक खास साल रहा। इस साल मजबूत कहानियों और शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता। कहीं रोमांच से भरी थ्रिलर सीरीज़ रहीं, तो कहीं इंडस्ट्री पर बनी दिलचस्प कहानियां और भावनाओं से जुड़े किरदार देखने को मिले। बड़े कलाकारों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई। साल के आखिर तक ये कलाकार अपनी दमदार मौजूदगी, अलग-अलग तरह के रोल निभाने की काबिलियत और स्क्रीन पर पूरी पकड़ के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में .

see more..