Saturday, Jun 13 2026 | Time 12:16 Hrs(IST)
मनोरंजन


सिद्धांत चतुर्वेदी और चै सू-बिन इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आये

सिद्धांत चतुर्वेदी और चै सू-बिन इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आये

मुंबई, 14 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और साउथ कोरिया की मशहूर अभिनेत्री चै सू-बिन इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आये।

सिद्धांत चतुर्वेदी और चै सू-बिन हाल ही में एक इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आए। यह विज्ञापन फिल्मी अंदाज़ में शूट किया गया है, जिसमें बारिश में उनकी मुलाकात किसी रोमांटिक के-ड्रामा जैसी लग रही है। जैसे ही यह विज्ञापन सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस विज्ञापन को सबसे पहले एक जापानी अकाउंट से शेयर किया गया था और बैकग्राउंड में इंग्लिश इंडी-पॉप गाना बज रहा था।ये कॉम्बिनेशन पूरी दुनिया में छा गया। फैंस के कमेंट्स से सोशल मीडिया भर गया।

खासकर भारतीय फैंस के लिए, सिद्धांत को के-ड्रामा स्टार चै सू-बिन के साथ देखना किसी सपने जैसा था। कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर उनके फैन एडिट्स, मीम्स और फैन वीडियोज़ वायरल हो गए। यह विज्ञापन इस बात का भी सबूत है कि एंटरटेनमेंट और ब्रांडिंग अब पूरी तरह ग्लोबल हो चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी, जिन्होंने ‘गली बॉय’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘खो गए हम कहां’ और ‘युद्ध्रा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, अब लगातार नए और हटके प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। आने वाले समय में वो ‘धड़क 2’ में तृप्ति डिमरी के साथ और ‘दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग’ में वामीका गब्बी और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगे।

प्रेम

वार्ता

More News

12 Jun 2026 | 6:22 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट करते नजर आयेंगे। यह शो स्टार प्लस चैनल पर जल्द प्रसारित किया जाएगा और इसका फॉर्मेट पूरी तरह अलग और चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है।.

see more..

‘राणा नायडू 2’ में कृति खरबंदा के आलिया ओबेरॉय किरदार ने दिखाया नया अंदाज

12 Jun 2026 | 6:00 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) स्ट्रीमिंग सीरीज़ ‘राणा नायडू 2’ में अभिनेत्री कृति खरबंदा द्वारा निभाया गया आलिया ओबेरॉय का किरदार दर्शकों के सामने उनका एक बिल्कुल अलग और नया रूप लेकर आया है। कृति खरबंदा ने इस सीरीज़ में उन्होंने अपनी अब तक की रोमांटिक, कॉमेडी और कमर्शियल भूमिकाओं से हटकर एक गंभीर, रॉ और भावनात्मक रूप से जटिल किरदार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।.

see more..

अलका याग्निक और द रिश का नया गीत ‘अपना चेहरा दिखा’ रिलीज़

12 Jun 2026 | 3:30 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) उभरते संगीतकार द रिश और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने मिलकर नया रोमांटिक गीत ‘अपना चेहरा दिखा’ रिलीज़ किया है, जो भारतीय संगीत के दो अलग-अलग दौरों को एक साथ जोड़ने का प्रयास करता है।यह गीत रोमांस और विरह की भावनाओं पर आधारित है, जिसमें अलका याग्निक की सदाबहार आवाज़ को द रिश की आधुनिक संगीत शैली के साथ संयोजित किया गया है। गीत के बोल और संगीत द रिश द्वारा तैयार किए गए हैं, जबकि इसका संगीत वीडियो अभिनेत्री अदिति शर्मा और द रिश पर फिल्माया गया है। वीडियो का निर्देशन हासिल ने किया है।.

see more..

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन-2 का ट्रेलर रिलीज , 23 जून को होगा प्रीमियर

12 Jun 2026 | 2:16 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा निर्मित यह सीरीज़ 23 जून को भारत सहित दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर हिंदी में स्ट्रीम होगी।.

see more..

भारत में नब्बे के दशक में आये आर्थिक संकट से जूझते नेतृत्व और साहसिक निर्णय की प्रेरक कहानी है 'गवर्नर'

12 Jun 2026 | 1:56 PM

(प्रेम कुमार)मुंबई, 12 जून (वार्ता) नब्बे के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के काल में आये आर्थिक संकट और उससे जूझने के लिए बनी नीतियों तथा नेतृत्व जैसे गंभीर विषयों को केंद्र में रखकर बनी फिल्म "गवर्नर" भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाने का प्रयास करती है।.

see more..