Saturday, Apr 11 2026 | Time 17:13 Hrs(IST)
खेल


सिनर ने ज्वेरेव को सांत्वना देकर खेल भावना का किया प्रदर्शन

सिनर ने ज्वेरेव को सांत्वना देकर खेल भावना का किया प्रदर्शन

मेलबर्न, 26 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत के बाद जैनिक सिनर की खेल भावना का प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है।

रविवार को यहां फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ जीत के बाद सिनर को ज्वेरेव के कंधों पर हाथ रख कर उन्हे सांत्वना दी। मैच के बाद एक इंटरव्यू में उन्होने कहा “ वह उन संघर्षों को समझते हैं जिनका सामना ज्वेरेव ने अपनी ग्रैंड स्लैम यात्रा में किया था। हम देख सकते हैं, वह भावुक था और उसने नकारात्मक तरीके से बात की। मैंने उसका हौसला बनाए रखने की कोशिश की क्योंकि दिन के अंत में हम सहकर्मी हैं।”

22 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा “ ईमानदारी से कहूं तो मैं हर खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ चाहता हूं। मैंने उससे कहा, विश्वास रखो, काम करते रहो। तुम्हारा समय आने वाला है।”

सिनर ने ज्वेरेव की अपार क्षमता और भविष्य की सफलता की संभावनाओं पर भी अपना विश्वास व्यक्त किया। सिनर ने कहा, “ उनके पास कई कोर्ट पर शानदार मौके हैं। मैं जानता हूं कि उनके पास बहुत सारे मौके हैं और मुझे लगता है कि कोई भी अन्य खिलाड़ी उनसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम का हकदार नहीं होगा। मैं उन्हें केवल शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रदीप

वार्ता

More News

नेमार अभी भी ब्राज़ील वर्ल्ड कप टीम के फ्रेम में

11 Apr 2026 | 4:05 PM

रियो डी जेनेरो, 11 अप्रैल (वार्ता) नेशनल टीम के असिस्टेंट कोच डेविड एंसेलोटी के मुताबिक, नेमार अपनी फिटनेस को लेकर चल रही चिंताओं के बावजूद 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए ब्राज़ील की टीम का हिस्सा हो सकते हैं।.

see more..

मैकलरॉय को छह शॉट की बढ़त, भाटिया मास्टर्स से बाहर

11 Apr 2026 | 3:54 PM

अगस्ता, 11 अप्रैल (वार्ता) 2026 अगस्ता मास्टर्स ने हाफवे स्टेज पर एक अहम मोड़ लिया, जब रोरी मैकलरॉय ने देर से शानदार चार्ज करते हुए रिकॉर्ड तोड़ छह शॉट की लीड हासिल की, जबकि अक्षय भाटिया हाफवे कट से चूक गए।.

see more..

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

11 Apr 2026 | 3:13 PM

न्यू चंड़ीगढ़ण्, 11 अप्रैल (वार्ता) पंजाब किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमिलयर लीग 2026 में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..

अल्काराज और सिनर सेमीफाइनल में

11 Apr 2026 | 2:36 PM

मोंटे-कार्लो, 11 अप्रैल (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और नंबर दो खिलाड़ी जानिक सिनर मोंटे-कार्लो मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुँच गए हैं। .

see more..