Wednesday, May 20 2026 | Time 06:37 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


राममंदिर में श्रृंगार आरती में शामिल हुयी सीतारमण

राममंदिर में श्रृंगार आरती में शामिल हुयी सीतारमण

अयोध्या 09 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार सुबह छह बजे अपने परिजनों के साथ राममंदिर में श्रृंगार आरती में शामिल हुई और रामलला का दर्शन पूजन अर्चन किया।

अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे केंद्रीय वित्त मंत्री का काफिला सुरक्षा घेरे में राममंदिर के लिए रवाना हुआ। रामपथ से होते हुए उनवल क्रॉसिंग से रंगमहल मंदिर बैरियर पहुंचा जहां क्रॉसिंग दो पर उनका स्वागत राममंदिर का प्रबंधन का कार्य देख रहे गोपाल राव ने किया।

रामलला के श्रीचरणों में पूजन अर्चन के बाद निर्मला सीतारमण कुबेर टीला पहुंची जहां उन्होंने विधिविधान के साथ कुबेरेश्वर महादेव पर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। केंद्रीय वित्त मंत्री की बैठक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय एवं अन्य सदस्यों व निर्माण कार्य में लगी एजेंसियो के प्रमुखों के साथ हुई जिसमें विस्तार से राममंदिर निर्माण के बारे में उनको जानकारी दी गई। उनके साथ प्रदेश के प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे।

रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद उनका काफिला सिविल लाइन होटल पहुंचा। ठीक 10 मिनट बाद होटल से उनका काफिला गुप्त हरि घाट पहुंचा जहां उन्होंने परिजनों के साथ मां सरयू का आचमन किया और राघव सरकार के मंदिर में माथा टेका। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को अयोध्या पहुंची थी जहां उन्होने वृहस्पति कुंड में दक्षिण भारतीय संगीतज्ञों पुरंदर दास, त्यागराज एवं अरुणाचल कवि की प्रतिमाओं का लोकार्पण बटन दबाकर किया था जबकि शाम को वित्त मंत्री सपरिवार मां सरयू की आरती में शामिल हुयीं थीं।

सं प्रदीप

वार्ता

More News

नोएडा में डिजिटल ठगी का आरोपी गिरफ्तार

19 May 2026 | 10:09 PM

नोएडा 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाना पुलिस ने डिजिटल ठगी के एक बड़े मामले में 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज (26) निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। .

see more..

बहराइच में दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा

19 May 2026 | 10:08 PM

बहराइच, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की एक विशेष अदालत ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी सुधीर वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर कुल 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अरविंद कुमार गौतम की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज मामला जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत मंशापुरवा रायबोझा गांव का है। यहाँ गत 10 अगस्त 2024 की शाम करीब साढ़े छह बजे एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित आम के बाग में झूला झूल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला सुधीर (पुत्र वि.

see more..

कैराना सांसद इकरा हसन समर्थकों के साथ सदर थाने में धरने पर

19 May 2026 | 10:00 PM

सहारनपुर, 19 मार्च (वार्ता) कैराना में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद इकरा हसन सदर कोतवाली में 150 समर्थकों के साथ धरने पर बैठी है।.

see more..

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले में एक आरोपी काशी से गिरफ्तार

19 May 2026 | 9:55 PM

वाराणसी, 19 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को यहां एक आरोपी गाजीपुर निवासी विनय राय उर्फ पमपम को गिरफ्तार किया है।.

see more..

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा

19 May 2026 | 8:44 PM

कानपुर, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में किदवई नगर पुलिस और एसआईटी टीम ने फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चाैधरी ने मंगलवार को बताया कि इससे पहले 18 फरवरी को किदवई नगर पुलिस ने “शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन” नामक कार्यालय पर छापा मारकर संगठित फर्जी डिग्री गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जांच में पता चला था कि गिरोह विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्डों के नाम पर फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र तैयार कर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना परीक्षा दिल.

see more..