Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:14 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कुशीनगर में सड़क हादसे में छह मरे, दो घायल

कुशीनगर में सड़क हादसे में छह मरे, दो घायल

कुशीनगर 21 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश मेंण्के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में गहरा दुख जताते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भुजौली शुक्ल गांव के समीप पडरौना-पनियहवा मार्ग पर रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात सभी घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसा इतना भीषण था कि करीब एक घंटे प्रयास के बाद गैस कटर से गाड़ी के कुछ हिस्से को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।

उन्होने बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र के नरायनपुर चरगंवा से रविवार को बरात नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ही देवगांव गई थी। इस बरात में जा रही एक कार भुजौली शुक्ल गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार आठ लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक गैस कटर की मदद से गाड़ी को काटने के बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला गया लेकिन तक तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस ले जाया गया।

हादसाग्रस्त कार में एक आधार कार्ड मिला है, जिस पर भीम लक्ष्मण यादव( 23) पता श्रीनगर वर्ली पाडा वागले इस्टेट, वेस्ट ठाणे महाराष्ट्र लिखा है। हादसे वाली गाड़ी ओमप्रकाश मद्धेशिया के नाम पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि सभी के मोबाइल नंबर भी लॉक थे। जिससे इनके घर वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

सं प्रदीप

वार्ता

More News

प्रयागराज में महिला के पेट से छह सुइयां और कांच की चूड़ियों के टुकड़े निकाले

05 Sep 2026 | 1:47 PM

प्रयागराज, 05 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला के पेट से छह सुइयां, नुकीले हेयर पिन और कांच की चूड़ियों के टुकड़े निकाले हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ सुइयां आंत में छेद करते हुए दाहिने गुर्दे तक पहुंच गई थीं। करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी सुइयों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। क्षतिग्रस्त आंतों की मरम्मत के बाद महिला की हालत में सुधार है और उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।.

see more..

मुरादाबाद में सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, सपा नेता पर प्राथमिकी

05 Sep 2026 | 1:44 PM

मुरादाबाद, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 स्थित सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो राकेश कुमार सिंह

05 Sep 2026 | 1:22 PM

जौनपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं। शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और चेतना के निर्माण की सबसे प्रभावी प्रक्रिया है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।.

see more..

औरैया में मूली के खेत में मिला युवक का शव

05 Sep 2026 | 1:20 PM

औरैया, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मूली के खेत में पड़ा मिला। .

see more..

शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

05 Sep 2026 | 1:14 PM

शाहजहांपुर 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की वाहनों से कुचलकर मौत हो गई है। .

see more..