Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कुशीनगर में सड़क हादसे में छह मरे, दो घायल

कुशीनगर में सड़क हादसे में छह मरे, दो घायल

कुशीनगर 21 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में गहरा दुख जताते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भुजौली शुक्ल गांव के समीप पडरौना-पनियहवा मार्ग पर रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात सभी घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसा इतना भीषण था कि करीब एक घंटे प्रयास के बाद गैस कटर से गाड़ी के कुछ हिस्से को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों में कार चालक समेत पांच लोगों की शिनाख्त हो गई है। सभी रामकोला थाने के नारायणपुर चरगहां के रहने वाले थे।

उन्होने बताया कि रामकोला थाने के नारायणपुर चरगहां के पश्चिम टोला निवासी गोपाल मद्धेशिया के बेटे विकास की बारात नेबुआ नौरंगिया के देवगांव गई थी। इसी बारात में शामिल कार देर रात ग्यारह बजे के करीब खड्डा-पडरौना मार्ग पर शुक्ल भुजौली के समीप पहुंची थी कि बेकाबू होकर सड़क के दाएं तरफ पेड़ से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पहुंचे लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। गैस कटर और हथौड़े की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे शव और घायल लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाकी तीन की सांसें चल रही थीं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्तपाल ले जाया गया। वहां तीन और लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।

इस संबंध में पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि‌ सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों में ओमप्रकाश मद्धेशिया (कार चालक),हरेंद्र मद्धेशिया,रंजीत मद्धेशिया, मुकेश,भीम यादव की शिनाख्त हुई है। घायलों में राज किशोर और बजरंगी ग्राम अहिरौली के निवासी है।

रामकोला थाना क्षेत्र के नरायनपुर चरगंवा से रविवार को बरात नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ही देवगांव गई थी। इस बरात में जा रही एक कार भुजौली शुक्ल गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार आठ लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक गैस कटर की मदद से गाड़ी को काटने के बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला गया लेकिन तक तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस ले जाया गया।

सं प्रदीप

वार्ता

More News

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को लेकर योगी ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

16 Dec 2025 | 9:16 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एनेक्सी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से जुड़े कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों के बजट आवंटन एवं व्यय की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। .

see more..

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई: योगी

16 Dec 2025 | 9:10 PM

लखनऊ, 16 दिसम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जेल आयेंगे अजय राय

16 Dec 2025 | 9:06 PM

देवरिया, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 18 दिसंबर को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जिला जेल जायेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि श्री राय तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे देवरिया जिला जेल पहुंचेंगे। उन्होने कहा कि यह दौरा कांग्रेस की जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर मौजूद रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रदीप
वार्ता.

see more..

24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

16 Dec 2025 | 9:00 PM

लखनऊ/ प्रयागराज 16 दिसम्बर (वार्ता) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रदेशभर में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं संबंधित जनपदों के निर्धारित मंडलों के अंतर्गत संपन्न कराई जाएंगी।.

see more..

सभी लोग अपनाएं हिन्दू संस्कृति : होसबोले

16 Dec 2025 | 8:57 PM

संतकबीरनगर 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मंगलवार को कहा कि सभी लोगों को हिंदू संस्कृति को आत्मसात करने की जरुरत है।.

see more..