More News06 Jun 2026 | 1:28 PMमुंबई, 06 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो टिप्स फिल्म्स और रमेश तौरानी के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन स्नेहा तौरानी कर रही हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फिल्म की मुख्य शूटिंग पूरी हो चुकी है और केवल एक गाने की शूटिंग बाकी रह गई है। इस प्रोजेक्ट को लेकर पिछले साल से ही चर्चा तेज थी, जब पहली बार पुलकित सम्राट का नाम इससे जुड़ा था। अब शूटिंग पूरी होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म एक उभरती हुई निर्देशिका और एक स्थापित प्रोडक्शन हाउस के.
see more.. 06 Jun 2026 | 1:19 PMभुवनेश्वर, 05 जून (वार्ता) फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े उन कर्मियों को सम्मानित किया, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रहकर समाज की सेवा करते हैं। इस विशेष कार्यक्रम में नर्सों, वार्ड बॉयज़, अस्पताल सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य सहयोगी स्टाफ को उनके योगदान के लिए ‘भारत भाग्य विधाता’ बैज प्रदान किया गया। कंगना रनौत और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इन कर्मियों को देश का वास्तविक “भाग्य विधाता” बताते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।.
see more.. 06 Jun 2026 | 12:07 PMमुंबई, 06 जून (वार्ता)फिल्म पेड्डी को लेकर उठी आपत्तियों के बीच निर्देशक बुची बाबू सना ने दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सम्मान करते हुए फिल्म के कुछ दृश्यों में बदलाव करने की घोषणा की है।बुची बाबू सना ने जारी बयान में कहा कि फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर सामने आई चिंताओं को गंभीरता से लिया गया है और उनकी समीक्षा के बाद आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक फिल्ममेकर के रूप में उनका मानना है कि सिनेमा का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना, उन्हें प्रेरित करना और उनसे जुड़ाव बनाना है। किसी को असहज महसूस कराना या उसका अपमान करना कभी भी उनका उद्देश्य नहीं रहा है।उन्होंने कहा कि वह हमेशा महिलाओं का .
see more.. 06 Jun 2026 | 10:08 AMमुंबई, 06 जून (वार्ता) दर्शकों के लिए मनोरंजन का तड़का और बढ़ाते हुए ज़ी सिनेमा इस सप्ताह तीन बड़ी फिल्मों का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। एक्शन, सुपरनैचुरल ड्रामा और मास एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’, ‘ओडेला 2’ और ‘मास जथारा’ का प्रीमियर क्रमशः 8, 10 और 12 जून को किया जाएगा। प्रीमियर श्रृंखला की शुरुआत 8 जून को ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’ से होगी, जिसमें मां-बेटे के रिश्ते, भावनात्मक संघर्ष और दमदार एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म में विजयशांति, नंदामुरी कल्याण राम और सोहेल खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।.
see more.. 06 Jun 2026 | 10:02 AMमुंबई, 06 जून (वार्ता )सोनी सब के नए भव्य धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में शकुनी की भूमिका निभा रहे अभिनेता चंदन आनंद का मानना है कि शकुनी की सबसे बड़ी शक्ति उसकी वाकपटुता और लोगों को प्रभावित करने की कला है। अपने किरदार को लेकर चंदन आनंद का कहना है कि शकुनी की सबसे बड़ी शक्ति उसकी वाकपटुता और लोगों को प्रभावित करने की कला है। उन्होंने बताया कि शकुनी अपनी वास्तविक मंशा को छिपाकर शब्दों के माध्यम से लोगों के विचारों और निर्णयों को प्रभावित करता है, यही उसे हस्तिनापुर के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक बनाता है।.
see more..