Friday, Mar 6 2026 | Time 19:36 Hrs(IST)
मनोरंजन


खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का गाना ‘हल्ला भईल बा’ रिलीज

खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का गाना ‘हल्ला भईल बा’ रिलीज

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' का गीत ‘हल्ला भईल बा’आज मेकर्स ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज कर दिया है।

फिल्म 'डंस' का गीत ‘हल्ला भईल बा’ को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कर ने गाया है। इस गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा और कम्पोज किया है। इस गाने को रामदेवन ने कोरियोग्राफर किया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अहाना शर्मा नजर आ रही है।

स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म डंस का निर्माण सुधीर सिंह किया।इस फिल्म का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। संगीतकार कृष्ण बेदर्दी,आर्यन पॉटर, गीतकार प्यारे लाल कवि, कृष्ण बेदर्दी और शेखर मधुर, डीओपी श्रवण नतरंजन और कोरियोग्राफर राम देवन हैं।

फिल्म डंस में खेसारी लाल यादव के अलावा शाहवर अली, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, पप्पू यादव, महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी, श्रद्धा नवल, जे नीलम, प्रेम दुबे, जे पी सिंह, गौरी शंकर, माही खान, चाहत और आर्यन बाबू भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को बिहार और झारखंड में रिलीज होगी।

प्रेम

वार्ता

More News

सपा प्रमुख अखिलेश ने साझा किया सारसों का वीडियो

06 Mar 2026 | 4:02 PM

इटावा, 6 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गृह जिले इटावा के खेतों में विचरण कर रहे सारस पक्षियों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर एक बार फिर अपने पर्यावरण प्रेम का परिचय दिया है।.

see more..

गुलकी जोशी के लिए इक़बाल खान के साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव

06 Mar 2026 | 4:02 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री गुलकी जोशी के लिये सोनी सब के आगामी शो ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’, में इक़बाल खान के साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव रहा है।.

see more..

विद्या बालन को अपना ‘हीरो’ मानती हैं तापसी पन्नू

06 Mar 2026 | 3:41 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, विद्या बालन को अपना हीरो मानती है।.

see more..

एण्डटीवी की कलाकारों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला होने के अपने अनुभव साझा किये

06 Mar 2026 | 3:37 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) एण्डटीवी की कलाकारों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला होने के अपने अनुभव साझा किये हैं।.

see more..

कुब्रा सैत ने ‘संकल्प’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर से सीखे अभिनय के गुर

06 Mar 2026 | 3:29 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री कुब्रा सैत ने ‘संकल्प’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर से अभिनय के गुर सीखे।.

see more..