Saturday, Dec 13 2025 | Time 16:27 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी एंटरटेनमेंट का लोकप्रिय शो सीआईडी अब एनीमेशन में होगा प्रसारित

सोनी एंटरटेनमेंट का लोकप्रिय शो सीआईडी अब एनीमेशन में होगा प्रसारित

नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने पसंदीदा शो सीआईडी को एनीमेशन के साथ लेकर आ रहा है।

सोनी ये चैनल पर नये युग का नया सीआईडी शो एनीमेशन के साथ प्रसारित होगा। नए युग का नया सीआईडी शो के माध्यम से मिस्ट्री पसंद करने वालों और रोमांच के शौकीनों के लिये सीआईडी नये अंदाज़ में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस शो में एपिक क्राइम-बस्टिंग एनीमेशन की दुनिया देखने को मिलती है।

नए युग का नया सीआईडी शो में पुराने सीआईडी सो के कलाकार इंस्पेक्टर प्रद्युमन, दया, अभिजीत, फ्रेडी और डॉ. सालूंके अपने नए एनीमेटेड रूप में नज़र आयेंगे। चाहे वो दया का डिजिटल फायरवॉल को तोड़ना हो, अभिजीत का दिमाग घुमा देने वाले सुरागों को जोड़ना हो, फ्रेडी का कॉमिक राहत देना हो या सलूंके का भविष्यवादी गैजेट्स बनाना हो, हर एपिसोड में एक्शन और सस्पेंस की भरमार है।

नए युग का नया सीआईडी शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे सोनी ये चैनल पर होगा।

समीक्षा प्रेम

वार्ता

More News

वर्ष 2025 में जाह्नवी ,यामी ,तृप्ति और कृति सैनन समेत कई अभिनेत्रियों ने जलवा बिखेरा

13 Dec 2025 | 1:43 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) वर्ष 2025 में बिग स्क्रीन पर जाह्नवी कपूर, यामी गौतम,तृप्ति डिमरी, कृति सैनन, रश्मिका मंदना और अनीत पड्डा समेत कई अभिनेत्रियों ने जलवा बिखेरा।.

see more..

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' रिलीज

13 Dec 2025 | 1:15 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' रिलीज हो गया है।.

see more..

मनोरंजन स्मिता सशक्त अभिनय दो अंतिम मुंबई

13 Dec 2025 | 1:01 PM

मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों मे उन्होंने कलात्मक फिल्मो के महारथी नसीरूदीन शाह .शबाना आजमी .अमोल पालेकर और अमरीश पुरी जैसे कलाकारो के साथ काम किया और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर अपना सिक्का जमाने मे कामयाब हुयी । फिल्म ..भूमिका ..से स्मिता पाटिल का जो सफर शुरू हुआ वह चक्र .निशांत .आक्रोश .गिद्ध.अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों तक जारी रहा । वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ..चक्र .. में स्मिता पाटिल ने झुग्गी. झोंपड़ी में रहने वाली महिला के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया 1इसके साथ ही फिल्म ..चक्र..के लिये वह दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित की गयी ।.

see more..

धुरंधर में रणवीर सिंह के जबरदस्त अभिनय से प्रभावित हुए राकेश बेदी

13 Dec 2025 | 12:25 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता राकेश बेदी ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस पीढ़ी में उनके जैसा काम किसी और ने नहीं किया है। .

see more..