Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:36 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी लिव ने रिलीज किया ‘चमक 2 : द कंक्‍लूज़न’ का ट्रेलर

सोनी लिव ने रिलीज किया ‘चमक 2 : द कंक्‍लूज़न’ का ट्रेलर

मुंबई, 11 मार्च (वार्ता) सोनी लिव की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ ‘चमक 2 : द कंक्लूज़न’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

‘चमक 2 : द कंक्लूज़न’ को रोहित जुगराज ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे गीतांजलि महेलवा चौहान, रोहित जुगराज और सुमीत दुबे ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज में कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे, जिनमें परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विकी) पाल और अकासा सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल भी एक खास भूमिका में नजर आएंगे।

रोहित जुगराज ने कहा, संगीत हमेशा से ‘चमक’ की जान रहा है, लेकिन इस बार यह काला की बदले की कहानी का हिस्सा बन गया है। हर धुन, हर गीत और हर ताल उसके दर्द, गुस्से और इरादे को और मजबूत बना देता है। यह सीजन सिर्फ बदले की कहानी नहीं, बल्कि संगीत और हिम्मत के जरिए न्याय पाने की जंग है।”

‘चमक 2: द कंक्‍लूज़न’, चार अप्रैल से सिर्फ़ सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।

प्रेम

वार्ता

More News

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:10 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..

दीया मिर्जा वायरल ट्रेंड में शामिल हुईं, आर. माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' के दिनों को किया याद

17 Jan 2026 | 6:11 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वायरल "दिस वाज़ 2016" ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गईं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों को अपनी शुरुआती फिल्मों की यादें ताजा हो गईं।.

see more..