Wednesday, Mar 11 2026 | Time 09:28 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए होली के अपने सबसे खास पल

सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए होली के अपने सबसे खास पल

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय कलाकार आदित्य रेडिज, प्रियंका सिंह, कृष्णा भारद्वाज, आरव चौधरी और नवीन पंडिता ने होली से जुड़े अपने पसंदीदा पलों को साझा किया और बताया कि इस त्योहार को उनके लिए क्या खास बनाता है।

तेनाली रामा में तेनाली रामा की भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज,ने कहा, होली और गुजिया का साथ कभी नहीं टूट सकता! मुझे याद है, एक बार मैंने घर पर गुजिया बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे समोसे जैसी बन गईं! आज भी मेरी मां इस बात को लेकर मुझे चिढ़ाती हैं। सेट पर हम अक्सर अपनी पसंदीदा होली डिशेज़ की बातें करते हैं, और मेरे लिए गरमा-गरम पकौड़ों के साथ ठंडाई से बेहतर कुछ नहीं।'

तेनाली रामा में कृष्णदेवराय की भूमिका निभा रहे आदित्य रेडिज ने कहा, होली ने मुझे सालों से खूबसूरत यादें दी हैं।कभी परिवार के साथ, कभी दोस्तों के साथ, और अब मेरे बेटे के साथ सबसे खास पल। इस बार जब चारों तरफ रंगों की बौछार होगी, तो मेरी रसोई भी स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू से भर जाएगी क्योंकि मैं पारंपरिक होली स्नैक्स के कुछ हेल्दी विकल्प बनाने की योजना बना रहा हूं। सभी को मेरी तरफ से होली की शुभकामनाएं।

वीर हनुमान में केसरी की भूमिका में आरव चौधरी ने कहा, होली रंगों का त्योहार है, और यह बचपन से ही मेरे लिए बेहद खास रहा है। जयपुर में हम होली का जश्न 10-15 दिन पहले ही शुरू कर देते थे।बाल्टी भर-भर कर पानी के गुब्बारे तैयार करना और मजाक में साइकिल चालकों पर पिचकारी से पानी डालना बहुत मजेदार होता था! आज भी होली मेरे लिए उतनी ही खास है। बच्चन साहब के घर पर मनाई गई होलियां सबसे यादगार रही हैं, जहां रंग, संगीत, डांस और हंसी का अद्भुत संगम होता था।

तेनाली रामा में तिरुमलांबा की भूमिका निभा रही प्रियंका सिंह ने कहा,मेरे लिए होली हमेशा खाने और मौज-मस्ती का त्योहार रही है। मेरी मां की बनाई गुजिया सबसे बेहतरीन होती है, और कोई भी होली बिना उसके अधूरी लगती है। मैं भी गुजिया बनाने की कोशिश करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इन्हें खाने में ज्यादा माहिर हूं! मुझे चाट भी बहुत पसंद है, और मुझे याद है कि मैंने एक बार अपने कज़िन को मजाक में अतिरिक्त तीखी पापड़ी चाट खिलाई थी—उसका रिएक्शन देखने लायक था! मुझे होली के रंगों में खेलना और संगीत की धुनों पर झूमना भी बहुत पसंद है। मेरे फैंस के लिए एक टिप,हमेशा हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित रहे!

पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन पटेल की भूमिका निभा रहे नवीन पंडिता ने कहा,मुझे इको-फ्रेंडली रंगों से होली खेलना बहुत पसंद है, क्योंकि मेरे लिए होली रंगों का ही दूसरा नाम है। सेट पर हमें पिछले दो सालों से होली के सीन्स शूट करने का मौका मिल रहा है, जिससे हमें काम के साथ-साथ होली का मजा भी मिल जाता है। मेरी सबसे मजेदार होली तब थी, जब मेरे दोस्तों ने मुझ पर अचानक पानी के गुब्बारे फेंककर शरारत कर दी थी।मैं पूरी तरह चौंक गया था।

समीक्षा प्रेम

वार्ता

More News

12 जून को रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'

10 Mar 2026 | 5:09 PM

मुंबई,10 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार वरूण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 12 जून को रिलीज होगी।.

see more..

चित्रांश राज ने नेटफ्लिक्स की ‘हेलो बच्चों’ के करियर के अहम पड़ाव में कदम रखा

10 Mar 2026 | 3:42 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) फिल्मों, टेलीविजन, म्यूज़िक वीडियो और विज्ञापनों में लगातार काम करते हुए अपने करियर को मज़बूती से आगे बढ़ाने के बाद अभिनेता चित्रांश राज ने अब अपने करियर के एक नए और अहम पड़ाव में कदम रखा है। .

see more..

सोनी मैक्स पर 21 मार्च को होगा ‘थामा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

10 Mar 2026 | 3:33 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर सोनी मैक्स पर 21 मार्च को होगा।.

see more..

कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मज़ेदार और अलग अंदाज़ वाला वेडिंग इनवाइट सामने आया, मेहमानों के लिए ‘पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतज़ाम

10 Mar 2026 | 12:27 PM

मुंबई,10 मार्च (वार्ता)कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के जश्न की झलक सामने आनी शुरू हो गई है,इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह इस सीज़न की सबसे स्टाइलिश और अलग अंदाज़ वाली शादियों में से एक होने वाली है। यह जोड़ा 11 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस खास मौके को वे अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक निजी लेकिन ग्लैमरस समारोह में सेलिब्रेट करेंगे। इस जश्न में फिल्म और खेल जगत के कई जाने-माने चेहरे भी शामिल होने वाले हैं।.

see more..

‘आया शेर’ के लिए द पैराडाइज के मेकर्स ने बनाया 2.5 एकड़ का स्लम सेट

10 Mar 2026 | 12:18 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) फिल्म द पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स्लम सेट बनाया है। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म 'द पैराडाइज़' के गाने 'आया शेर' ने अपनी ज़बरदस्त एनर्जी और कमाल के विजुअल्स से लोगों को इम्प्रेस कर दिया है। इस गाने के इतने बड़े लेवल और असली दिखने के पीछे एक बड़ी वजह फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट की मेहनत है, जिन्होंने बहुत ही शानदार सेट्स तैयार किए। इन सेट्स में भव्यता के साथ-साथ असलियत का भी पूरा तालमेल बिठाया गया है।.

see more..