Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:29 Hrs(IST)
मनोरंजन


स्टार प्लस लेकर आ रहा है होली का धमाकेदार जश्न, 'होली महासंगम' का प्रोमो रिलीज़

स्टार प्लस लेकर आ रहा है होली का धमाकेदार जश्न, 'होली महासंगम' का प्रोमो रिलीज़

मुंबई,12 मार्च (वार्ता) स्टार प्लस रंगों के त्योहार को खास बनाने के लिए होली महासंगम पेश करने जा रहा है, जो एक शानदार और यादगार इवेंट होगा।

स्टार प्लस के पॉपुलर फेस गौरव खन्ना, जो 'अनुपमा' में अनुज का किरदार निभाते हैं, इस होली महासंगम को होस्ट करेंगे। इस खास इवेंट में कई मज़ेदार गेम राउंड्स होंगे, जहां डांस और एंटरटेनमेंट की भरमार होगी। दर्शकों के लिए ये होली महासंगम एक धमाकेदार अनुभव बनने वाला है, क्योंकि स्टार प्लस की पूरी टीम और चैनल के जाने-माने चेहरे इस जश्न का हिस्सा बनेंगे। दो टीमें आमने-सामने होंगी ।एक 'इश्क का रब रखा' को रिप्रेजेंट करेगी और दूसरी 'गुम है किसी के प्यार में' की टीम होगी। ये टक्कर और मस्ती से भरा महासंगम दर्शकों के लिए एक यादगार पल बन जाएगा।

प्रोमो में मेघला और तेजस्विनी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जहां दोनों ने बॉक्सिंग ग्लव्स पहन रखे हैं। वहीं, सचिन को पुश-अप्स करते हुए दिखाया गया है, जिससे उनकी ताकत और फोकस साफ झलक रही है। अंजलि तलवार से फाइट करती नजर आ रही है, जिससे सीन में जबरदस्त एक्शन का अंदाजा लग रहा है। सैली को सचिन से बात करते हुए भी दिखाया गया है।आखिर वो उसे क्या समझाने की कोशिश कर रही है। ये सीन फैंस को रोमांच से भर रहा है और अब सभी को होली महासंगम एपिसोड के धमाकेदार ट्विस्ट और चौंकाने वाले मोमेंट्स का बेसब्री से इंतजार है।

प्रेम

वार्ता

More News

मोहनलाल की ‘एल367’ का हुआ नामकरण, ‘ऑपरेशन गंगा’ होगी फिल्म की पहचान

05 Sep 2026 | 1:54 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल367’ के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।.

see more..

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

05 Sep 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।.

see more..

05 Sep 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड के मेगास्टार अनिल कपूर ने बहुप्रतीक्षित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन अपने खास अंदाज से माहौल को यादगार बना दिया। शो की शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर कव्वाली के अंदाज में नजर आए और अपने जोश, आकर्षक अंदाज तथा ‘झकास’ स्वैग से सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।.

see more..

दहीहांडी समारोह में बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी अनुष्का कौशिक

04 Sep 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री अनुष्का कौशिक दहीहांडी समारोह में करीब दो हजार दर्शकों के सामने दिवंगत संगीतकार एवं गायक बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी।अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘द मशरूम्स’ में नजर आएंगी। समारोह में वह अपने सह-कलाकार अभिजीत नलावड़े के साथ फिल्म के रेट्रो गीत ‘कैसी है ये शाम आज की’ पर विशेष प्रस्तुति देंगी। इस प्रस्तुति के जरिए रेट्रो संगीत और पुराने दौर की यादों को मंच पर जीवंत करने की कोशिश की जाएगी।.

see more..

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..