Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:04 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 536 अंक उछला

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 536 अंक उछला

मुंबई, 12 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछल गया।

सेंसेक्स 367.54 अंक की बढ़त में 84,238.86 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 536.28 अंक (0.64 प्रतिशत) ऊपर 84,407.60 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 139.35 अंक चढ़कर 25,834.30 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 99 अंक की बढ़त में 25,793.95 अंक पर पहुंच गया।

ऑटो, आईटी,तेल एवं गैस, बैंकिंग और फाइनेंस समूहों की कंपनियों में लिवाली अधिक रही। एफएमसीजी सेक्टर पर दबाव रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टीसीएस और इटरनल के शेयर बढ़त में थे जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर और बीईएल में गिरावट थी।

अजीत, संतोष

वार्ता

More News

रुपया 16 पैसे टूटा, नये निचले स्तर पर

16 Dec 2025 | 7:45 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) रुपये में गिरावट का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा और यह 15.75 पैसे टूटकर 90.9375 पैसे के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। .

see more..

श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का 22 दिसंबर से खुलेगा आईपीओ

16 Dec 2025 | 7:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने ऊपरी मूल्य बैंड पर 38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा हैं और शेयर एनएसई इमर्ज प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।.

see more..

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा

16 Dec 2025 | 7:29 PM

अहमदाबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।.

see more..

कमजोर रुपये के दबाव में सेंसेक्स 533 अंक लुढ़का

16 Dec 2025 | 5:47 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) रुपये के लगातार दबाव में रहने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 533.50 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ।.

see more..

चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

16 Dec 2025 | 5:16 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी देखी गयी। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..