Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:49 Hrs(IST)
Business


शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 224 अंक मजबूत

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 224 अंक मजबूत

मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 223.86 अंक (0.28 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 81,207.17 अंक पर बंद हुआ।
लगभग पूरे दिन गिरावट के बाद अंतिम एक घंटे में लिवाली तेज होने से प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.23 प्रतिशत ऊपर 24,894.25 अंक पर रहा।
पिछले कारोबारी दिवस पर एक अक्टूबर को सेंसेक्स 716 अंक उछल गया था।
ऑटो, रियलिटी और स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। धातु और सार्वजनिक बैंकों के समूहों में सबसे अधिक तेजी रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, निजी बैंक और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 15 के शेयर हरे निशान में और शेष 15 के लाल निशान में रहे। टाटा स्टील में सबसे अधिक 3.40 प्रतिशत की तेजी रही। पावर ग्रिड का शेयर 3.15 प्रतिशत, एक्सिस बैंक का 2.16 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.84 प्रतिशत और एलएंडटी का 1.69 प्रतिशत चढ़ा। बीईएल का शेयर 1.49 फीसदी, भारती एयरटेल का 1.48 और टाइटन का 1.37 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस के शेयर भी हरे निशान में रहे।
टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 1.11 प्रतिशत और मारुति सुजुकी में 1.06 प्रतिशत की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों के शेयर भी टूट गये।
एनएसई में जिन 3,185 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,142 के शेयर बढ़त में और 960 के गिरावट में रहे जबकि 83 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्त बंद हुये।
मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.72 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 0.69 प्रतिशत चढ़ गया।
एशिया में शुरुआती कारोबार में हांगकांग का हैंगसेंग 0.54 प्रतिशत लुढ़क गया। जापान के निक्केई में 1.85 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.52 प्रतिशत की तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआदी कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.16 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.69 प्रतिशत चढ़ा।
अजीत.श्रवण
वार्ता

More News

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।.

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। .

see more..

फिक्सिट ने व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन की लग्जरी रियल एस्टेट सेल्स में एआई-आधारित सिस्टम किया लागू

14 Apr 2026 | 7:09 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट की बिक्री के एआई के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम की एक ब्रांडेड लग्जरी आवासीय परियोजना में फिक्सिट के एआई आधारित सिस्टम को लागू किया गया है।.

see more..

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

14 Apr 2026 | 6:48 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार गया। .

see more..

इंटेक्स ने पेशकश किये 65 इंच और 75 इंच क्यूएलईडी 4के टीवी

14 Apr 2026 | 4:31 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन पोर्टफोलियो में दो नये मॉडल पेश किये हैं। .

see more..