Wednesday, Aug 19 2026 | Time 01:44 Hrs(IST)
बिजनेस


जिंसों में टिकाव

नई दिल्ली 13 मार्च (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा 41 रिंगिट चढ़कर 4800 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.05 सेंट की गिरावट के साथ 41.73 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
सूरज
जारी (वार्ता)
More News

ऋण क्षमता परखने के लिए 'फ्रीड' ने पेश किया ईएमआई स्कोर ऐप

18 Aug 2026 | 8:56 PM

गुरुग्राम ,18 अगस्त (वार्ता) देनदारी प्रबंधन पर केंद्रित डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में 'फ्रीड' ने मंगलवार को 'ईएमआई स्कोर' मोबाइल ऐप्लिकेशन शुरू किया जो ऋण लेने वाले पर केंद्रित एक निःशुल्क वित्तीय स्वास्थ्य मापदंड का काम करता है। .

see more..

सीतारमण ने सरकारी बैंकों को गांधी जयंती से 'युवा केंद्रित बैंकिंग' अभियान चलाने का आह्वान किया

18 Aug 2026 | 8:31 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय वित्त एवं वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कारोबार में युवा वर्ग की आवश्यकताओं को देखते हुए महात्मा गाँधी जयंती पर 'युवा केंद्रित बैंकिंग' अभियान चलाने का आह्वान किया है। .

see more..

टाटा स्टील के टीएमआईएलएल की 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद प्रस्ताव को सीसीआई की मंजूरी

18 Aug 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (टीएमआईएलएल) की 23 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के टाटा स्टील के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।.

see more..

कच्चे तेल में तेजी से रुपया 12 पैसे टूटा

18 Aug 2026 | 7:41 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 12 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.73 रुपये का बोला गया। .

see more..

डीएसपी फाइनेंस ने किया वोल्ट मनी का अधिग्रहण किया

18 Aug 2026 | 7:03 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) डीएसपी ग्रुप की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएसपी फाइनेंस ने मंगलवार को सॉल्टर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (वोल्ट मनी) के अधिग्रहण की घोषणा की। .

see more..