Saturday, Jan 17 2026 | Time 22:29 Hrs(IST)
बिजनेस


टाटा मोटर्स ने शुरू किया नये हैरियर.ईवी का उत्पादन, डिलीवरी इसी माह से

मुंबई, 05 जुलाई (वार्ता) भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अग्रणी विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शनिवार को कहा कि उसने अपने नये स्मार्ट एसयूवी हैरियर.ईवी का उत्पादन शुरू कर दिया है।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह वाहन टाटा मोटर्स के अत्याधुनिक पुणे प्लांट की उत्पादन लाइन से निकलना शुरू हो गया है औऱ् इसे डीलरों तक पहुंचाने की तैयारी है। कंपनी ने कहा है कि इस हैरियर ईवी की बुकिंग की रफ्तार तेज है और बाजार में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
कंपनी ग्राहकों को इसकी डिलीवरी इसी माह शुरू कर देगी।
हैरियर.ईवी दो ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन – क्वाड व्हील ड्राइव (क्यूडब्ल्यूडी) और रियर व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) के साथ चार रंगों नैनीताल नॉकटर्न, एम्पावर्ड ऑक्साइड, प्रिस्टिन व्हाइट और प्योर ग्रे में उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसमें स्टील्थ एडिशन भी शामिल है ।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

बिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री के साथ भारत-कनाडा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर पीयूष गोयल ने चर्चा की

17 Jan 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत यात्रा पर आये कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेविड एबे के साथ शनिवार को बैठक में भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की और बातचीत को फलदायक बताया।.

see more..

आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में घटकर 11,318 करोड़ रुपये

17 Jan 2026 | 8:20 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में सालाना आधार पर 4.02 प्रतिशत घटकर 11,318 करोड़ रुपये रह गया।.

see more..

एचडीएफसी बैंक को तीसरी तिमाही में 18,654 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

17 Jan 2026 | 7:46 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में एकल आधार पर 18,654 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 11.5 प्रतिशत अधिक है। .

see more..

चावल, गेहूं मजबूत; दालों में नरमी; खाद्य तेलों में घट-बढ़

17 Jan 2026 | 5:08 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं में भी तेजी रही। चीनी के दाम में टिकाव रहा जबकि दालों में नरमी देखी गयी। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

निसान के संचार प्रमुख बने गगन मंगल

17 Jan 2026 | 2:35 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निसान मोटर इंडिया ने श्री गगन मंगल को अपने संचार विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है। .

see more..