Friday, Jan 23 2026 | Time 03:29 Hrs(IST)
बिजनेस


भारत किसी भी देश से बातचीत अपनी ताकत के दम पर करता है: गोयल

नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) वार्ताओं को लेकर तरह-तरह की अटकलों के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि व्यापार के क्षेत्र में आज भारत को अपनी ताकत पर भरोसा है और सरकार किसी भी देश से बाचतीच अपनी ताकत के दम पर करती है तथा राष्ट्र हित को सबसे ऊपर रखती है।
श्री गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ आज भारत अपनी ताकत के दम पर बातचीत कर रहा है। हमें खुद पर भरोसा है, हम दुनिया में किसी से भी मुकाबला कर सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि आज का भारत कांग्रेस और यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) के दौर का कमजोर भारत नहीं है, “ जो बातचीत करके ऐसे समझौते करता था, जो हमारे राष्ट्रीय हितों के अनुकूल नहीं थे। ”
उन्होंने इस पोस्ट के साथ शेयर किये गये वीडियो में कहा कि भारत इस समय 27 यूरोपीय देशों के साझा बाजार यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका जैसे विकसित बाजारों के साथ साथ ओमान, पेरू, चिली दुनिया के विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपनी ताकत के दम पर बातचीत कर रहा
है। ”
अमेरिका के साथ समझौते के लिए नौ जुलाई की समय सीमा के बारे में उन्होंने कहा, “ भारत किसी समय सीमा के दबाव में बात नहीं करता। भारत अपने राष्ट्रीय हित की बात करता है। भारत के लिए अपने राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में जो कुछ कर रहा है, वह राष्ट्र हित को केंद्र में रख कर कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद से भारत ने कई देशों के साथ बातचीत कर मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किये हैं। भारत ने इस दौरान मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), आस्ट्रेलिया चार यूरोपीय देशों (स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिखटेंस्टाइन) की सदस्यता वाले यूरोपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र (ईएफटीए) के साथ व्यापार समझौते किये हैं।
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात में कहा कि अमेरिका 12 देशों को आयात शुल्क लगाने के बारे में पत्र सात जुलाई को जारी करेगा। उन्होंने इन देशों के नाम नहीं बताये और कहा कि जानकारी सात जुलाई को दी जायेगी। अटकले हैं कि इन देशों में भारत भी हो सकता है।
श्री ट्रम्प ने न्यू जर्सी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ विमान में ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने 12 देशों को भेजे जाने वाले पत्रों पर हस्ताक्षर किये हैं, जिनमें अमेरिका को निर्यात किये जाने वाले उनके सामानों पर लगाये जाने वाले आयात शुल्क की विभिन्न दरों की व्यवस्था दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव सोमवार (सात जुलाई, 2025) को भेजे जायेंगे। इन देशों के सामने इन्हें ‘इसे स्वीकार करें या छोड़ दें ’ का विकल्प होगा ।
उल्लेखनीय है कि श्री ट्रम्प ने अप्रैल में 10 प्रतिशत की मूल दर के प्रशुल्क के साथ अधिकांश देशों के सामानों पर अतिरिक्त जवाबी आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इनमें से अधिकतर देशों के खिलाफ शुल्क 50 प्रतिशत तक प्रस्तावित हैं।
हालांकि, उसके बाद उन्होंने 10 प्रतिशत की मूल दर को छोड़कर जवाबी शुल्क का क्रियान्वयन 90 दिनों के लिए निलम्बित कर दिया गया, ताकि संबंधित देश इस दौरान अमेरिका के साथ बातचीत कर एक समहमति पर आधारित कोई शुल्क व्यवस्था तय कर लें। यह अवधि नौ जुलाई को समाप्त हो रही है। श्री ट्रम्प ने हालांकि शुक्रवार को कहा कि ये शुल्क 70 प्रतिशत तक भी जा सकते हैं, और इनमें से अधिकांश शुल्क पहली अगस्त से लागू किये जा सकते हैं।
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

श्नाइडर इलेक्ट्रिक तेलंगाना में विनिर्माण क्षमता विस्तार में करेगी 623 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश

22 Jan 2026 | 9:10 PM

दावोस (स्विट्जरलैंड) / हैदराबाद, 22 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया ने राज्य में करीब सवा छह सौ करोड़ रुपये के नये निवेश से अपनी विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार करने की योजना बनायी है।.

see more..

गोल्ड लोन का काम करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां अगले वित्त वर्ष में चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती हैं: क्रिसिल

22 Jan 2026 | 8:47 PM

नई दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार सोना रख कर कर्ज देने के कारोबार पर केंद्रित गैर -बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) मार्च 2027 तक चार लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा होने का अनुमान है।.

see more..

नयी घरेलू विनिर्माण इकाइयों के लिए 15 प्रतिशत के रियायती कार्पोरेट कर की दर पांच साल और रखी जाए: फियो

22 Jan 2026 | 8:41 PM

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) देश में निर्यात एसोसिएशनों के महासंघ फियो ने नयी घरेलू विनिर्माण इकाइयों के लिए 15 प्रतिशत के रियायती कार्पोरेट कर की दर कम से कम पांच साल और बढ़ाये जाने की सिफारिश की है। .

see more..
रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

22 Jan 2026 | 7:56 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने गुरुवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं। केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के पास नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के उपायों के तहत यह खरीद की है। यह चार समान किस्तों में दो लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के तहत अंतिम किस्त है। रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उसने सात तरह की प्रतिभूतियों की खरीद की है जिनकी मियाद साल 2029 से 2054 तक अलग-अलग समय पर पूरी हो रही हैं।

see more..

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, सात पैसे मजबूत

22 Jan 2026 | 7:51 PM

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.58 रुपये का बोला गया।.

see more..