Friday, Mar 6 2026 | Time 20:16 Hrs(IST)
बिजनेस


सकल जीएसटी संग्रह जुलाई में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 1,95,735 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) देश में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 1,95,735 करोड़ रुपये पर पहुँच गया जो जुलाई 2024 के 1,82,075 करोड़ रुपये की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है।
वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया गया है कि 27,147 करोड़ रुपये के रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 1,68,588 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल जुलाई के मुकाबले 1.7 प्रतिशत अधिक है।
वित्त वर्ष के लिए 2025-26 के पहले चार महीने (अप्रैल-जुलाई) सकल जीएसटी संग्रह 10.7 प्रतिशत बढ़कर 8,18,099 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष के पहले चार महीने में यह 7,38,894 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान शुद्ध जीएसटी संग्रह भी 8.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,11,128 रुपये रहा।
मंत्रालय ने बताया कि सकल जीएसटी संग्रह में घरेलू संग्रह 6.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,43,023 करोड़ रुपये रहा। आयात पर 51,626 करोड़ रुपये आईजीएसटी और 1,086 करोड़ रुपये सेस प्राप्त हुये। घरेलू संग्रह में सीजीएसटी 35,470 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 44,059 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 51,919 करोड़ रुपये और सेस 11,584 करोड़ रुपये रहा।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

खाद्य प्रसंस्करण में भारत के सामने अपार अवसर: शेखावत

06 Mar 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि भारत अनाज और दूसरे खाद्य पदार्थों के उत्पादन में काफी आगे बढ़ चुका है लेकिन खाद्य प्रसंस्करण में अब भी काफी अवसर हैं। .

see more..

फरवरी में रेलवे के माल ढुलाई राजस्व में 2.97 प्रतिशत की वृद्धि

06 Mar 2026 | 6:41 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) रेलवे ने इस्पात , लौह अयस्क और उर्वरकों की ढुलाई में वृद्धि से बीते फरवरी में 2.97 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल 14,571 करोड़ का माल भाड़ा कमाया जो पिछले साल इसी माह में माल भाड़े से आय 14,151.96 करोड़ रुपये थी।.

see more..

सेंसेक्स में 1,097 अंक की गिरावट, पांच दिन में चार प्रतिशत लुढ़का

06 Mar 2026 | 6:30 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखी गयी और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,097 अंक (1.37 प्रतिशत) टूटकर 17 अप्रैल 2025 के बाद के निचले स्तर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ।.

see more..

विदेशी मुद्रा भंडार 728.494 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

06 Mar 2026 | 6:03 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) स्वर्ण भंडार में तेज उछाल से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 4.885 अरब डॉलर बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। .

see more..

खत्म हो चुकी लिथियम-आयन बैटरी के पुनर्चक्रण के लिए निजी कंपनी को विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग से वित्तीय मदद

06 Mar 2026 | 5:55 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के टेक्नोलॉजी विकास बोर्ड (टीडीपी) ने निजी क्षेत्र की फर्म मिनीमाइंस क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राईवेट लिमिटेड को बेकार हो चुकी लिथियम-आयन बैटरी की स्वस्थ तरीके से रीसाइक्लिंग के लिये वित्तीय मदद दी है। यह जानकारी विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी। .

see more..