Monday, Feb 9 2026 | Time 02:00 Hrs(IST)
बिजनेस


गेहूँ, चीनी, दाल, खाद्य तेलों के दाम बढ़े

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को गेहूँ महँगा हो गया जबकि चावल के दामों में स्थिरता रही। चीनी, खाद्य तेल और दालों की कीमतों में भी तेजी रही।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 15 रिंगिट चढ़कर 4,230 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिका में सोया तेल वायदा 0.71 प्रतिशत लुढ़ककर 54.35 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 3,824.26 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। वहीं, गेहूँ 12 रुपये महँगा होकर 2,839.35 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गया। आटा भी सात रुपये चढ़कर 3,290.21 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका।
सरसों तेल औसतन 63 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। मूंगफली तेल करीब 35 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। सोया तेल करीब 10 रुपये और वनस्पति 20 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। सूरजमुखी तेल 30 रुपये और पाम ऑयल 12 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया।
दाल-दलहनों में मसूर दाल औसतन नौ रुपये और चना दाल 24 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। तुअर दाल करीब 19 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। दाल मूंग भी आठ रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रही। उड़द दाल के दाम स्थिर रहे।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव सात रुपये प्रति क्विंटल चढ़े। चीनी भी छह रुपये प्रति क्विंटल के अधिक महँगी हुई।
अजीत, मधुकांत
जारी वार्ता
More News
शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का असर

शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का असर

08 Feb 2026 | 10:41 AM

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते का असर घरेलू शेयर बाजारों में देखा जायेगा। अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर दोनों देशों ने शनिवार को एक साझा बयान जारी किया जिसमें बताया गया है कि किन-किन वस्तुओं पर दोनों देशों में कितना-कितना आयात शुल्क और सीमा शुल्क घटाया जायेगा।

see more..

शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का असर

08 Feb 2026 | 10:25 AM

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते का असर घरेलू शेयर बाजारों में देखा जायेगा। .

see more..

एफपीआई निवेशकों ने फरवरी में किया 15,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

08 Feb 2026 | 10:24 AM

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से उत्साहित विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) निवेशकों ने फरवरी के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। .

see more..

शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,62,055 करोड़ रुपये बढ़ा

08 Feb 2026 | 10:09 AM

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) बीएसई के सेंसेक्स में रही डेढ़ फीसदी की तेजी के बीच पिछले सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,62,055 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य तीन का 1,32,206 करोड़ रुपये घट गया।.

see more..

एफपीआई निवेशकों ने फरवरी में किया 15,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

08 Feb 2026 | 10:07 AM

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से उत्साहित विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) निवेशकों ने फरवरी के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। .

see more..