Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:38 Hrs(IST)
बिजनेस


एनडीटीवी की 400 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू लाने की योजना

मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) एनडीटीवी समाचार चैनल और अन्य मीडिया प्लेटफार्मों की परिचालक कंपनी मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविज़न लिमिटेड (एनडीटीवी) के निदेशक मंडल ने अपने पात्र शेयरधारकों से राइट्स इश्यू के माध्यम से 400 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल अन्य उद्देश्यों के साथ डिजिटल दुनिया की संभावनाओं का लाभ उठाने पर करेगी।
कंपनी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। निदेशक मंडल की बैठक मुंबई में मंगलवार को हुई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राइट्स इश्यू से एनडीटीवी का लेखा-जोखा मज़बूत करने और वित्तीय शक्ति बढ़ाने बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कंपनी जुटाई गयी पूंजी का इस्तेमाल सामान्य उद्येश्यों को पूरा करने के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बढ़ाने के लिए वितरण के विस्तार, ब्रांड निर्माण में निवेश, नयी बौद्धिक संपदा का विकास तथा कर्ज भार में कमी लाने पर करेगी।
एनडीटीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रधान संपादक राहुल कंवल ने कहा, “यह राइट्स इश्यू एनडीटीवी को मज़बूत करने और इसे विकास के अगले चरण के लिए तैयार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। हम जो संसाधन जुटायेंगे, उनसे हम अपनी पहुंच बढ़ायेंगे और अपना प्रभाव बढ़ायेंगे, साथ ही विश्वसनीय, भरोसेमंद और समझौतों से मुक्त पत्रकारिता की राह पर ईमादारी से चलते रहेंगे, जिसके लिए हम हमेशा से प्रतिबद्ध रहे
हैं।”
उन्होंने कहा, “ डिजिटल दुनिया हमारे लिए नयी संभावनायें और नये दर्शक खोल रही है और यह निवेश हमें विकास के नये क्षेत्रों को तलाशने में भी मदद करेगा। हमारा लक्ष्य एक मज़बूत, भविष्य के लिए तैयार एनडीटीवी का निर्माण करना है, जो नये भारत की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करे।”
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News
एफपीआई ने जून के पहले सप्ताह में पूंजी बाजार से निकाले 37,804 करोड़ रुपये

एफपीआई ने जून के पहले सप्ताह में पूंजी बाजार से निकाले 37,804 करोड़ रुपये

07 Jun 2026 | 1:07 PM

मुंबई, 07 जून (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 37,804 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। शुद्ध निकासी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार चौथा महीना है जब एफपीआई बिकवाल बने हुए हैं। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा (सीडीएसएल) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी, म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड उपकरणों में एफपीआई का निवेश कम हुआ है जबकि डेट में उन्होंने शुद्ध रूप से पैसा लगाया है।

see more..
शेयर बाजार पर दिखेगा जीडीपी के आंकड़ों का असर

शेयर बाजार पर दिखेगा जीडीपी के आंकड़ों का असर

07 Jun 2026 | 1:03 PM

मुंबई, 07 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का असर दिखेगा। जीडीपी के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किये गये थे, इसलिए इनका असर सोमवार को बाजार खुलने पर दिखेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी की वृ्द्धि दर 7.7 प्रतिशत रही जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत दर्ज की गयी।

see more..
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा

07 Jun 2026 | 12:53 PM

नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर रविवार से 29 रुपये महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है। हालांकि वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से घरेलू रसोई गैस के दाम दूसरी बार बढ़ाये गये हैं। इससे पहले 07 मार्च को इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी। इस दौरान, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी-भरकम वृद्धि हो चुकी है। गत 01 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गयी थी।

see more..

चावल, चीनी में साप्ताहिक बढ़त, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

07 Jun 2026 | 10:45 AM

नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी में भी तेजी देखी गयी जबकि गेहूं के भाव लगभग अपरिवर्तित रहे। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..
अप्रैल, मई के रुझान मजबूत, पहली तिमाही की जीडीपी वृद्धि 6.6 प्रतिशत से अधिक हो सकती है: एसबीआई इकोरैप

अप्रैल, मई के रुझान मजबूत, पहली तिमाही की जीडीपी वृद्धि 6.6 प्रतिशत से अधिक हो सकती है: एसबीआई इकोरैप

06 Jun 2026 | 11:10 PM

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान प्रभाग एसबीआई रिसर्च की शनिवार को जारी 'इकोरैप' रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दो महीने- अप्रैल और मई के नवीनतम उपलब्ध बाजार के नियमित आंकड़े देश की अर्थव्यवस्था की गतिविधियां के इस समय औसत से अधिक होने का संकेत दे रहे हैं और यह रुझान बना रहा तो पहली तिमाही की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत से अधिक होगी। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमएनसी) की इसी सप्ताह हुई समीक्षा बैठक के बाद रिपोर्ट में वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के अनुमान को घटा कर 6.6 प्रतिशत कर दिया गया है।

see more..