Sunday, Jul 12 2026 | Time 11:09 Hrs(IST)
बिजनेस


जीएसटी सुधार में आम इस्तेमाल की ज्यादातर वस्तुओं पर पांच प्रतिशत कर

नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 56वीं बैठक में कर स्लैबों में बदलाव और दरों को युक्तिसंगत बनाने से संबंधित कई फैसलों को मंजूरी प्रदान की गयी जो 22 सितंबर से लागू होंगे।
आम लोगों से इस्तेमाल की अधिकतर वस्तुएं पांच प्रतिशत स्लैब में हैं। कुछ प्रमुख वस्तुओं पर करों की दर इस प्रकार होगी।
शून्य कर स्लैब में ये वस्तुएं होंगी-
*सभी व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियों, चाहे वे टर्म लाइफ, यूलिप या एंडोमेंट पॉलिसियां हों, और उनके पुनर्बीमा।
*सभी व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों (फैमिली फ्लोटर पॉलिसियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पॉलिसियों सहित) और उनके पुनर्बीमा।
*अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर दूध, पहले से पैक और लेबल लगे छेना या पनीर पर जीएसटी पांच प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है।
*सभी भारतीय रोटियों (चपाती, पराठा, रोटी आदि) पर जीएसटी दर शून्य होगी।
*तैंतीस जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया। कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर दीर्घकालिक रोगों के उपचार में प्रयुक्त तीन जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी पांच प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया।
पांच प्रतिशत कर स्लैब में निम्न वस्तुएं होंगी-
*शून्य कर स्लैब में शामिल दवाओं को छोड़कर अन्य सभी दवाओं और औषधियों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है।
*हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामान
*पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, संरक्षित मांस, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन, घी आदि जैसे लगभग सभी खाद्य पदार्थों पर जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
*कृषि वस्तुओं, जैसे ट्रैक्टर, मिट्टी तैयार करने या खेती के लिए कृषि, बागवानी या वानिकी मशीनरी, कटाई या थ्रेसिंग मशीनरी, जिसमें पुआल या चारा बेलर, घास काटने की मशीन, कम्पोस्टिंग मशीन आदि शामिल हैं, पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
*चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा या भौतिक या रासायनिक विश्लेषण के लिए उपयोग किये जाने वाले विभिन्न चिकित्सा उपकरणों और उपकरणों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
*विभिन्न चिकित्सा उपकरणों और आपूर्ति उपकरणों जैसे कि वैडिंग गॉज, पट्टियां, डायग्नोस्टिक किट और अभिकर्मक, रक्त शर्करा निगरानी प्रणाली (ग्लूकोमीटर), चिकित्सा उपकरण आदि पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
*मानव निर्मित वस्त्र क्षेत्र के लिए लंबे समय से लंबित उलटे शुल्क ढांचे में सुधार करते हुये मानव निर्मित रेशे पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत और मानव निर्मित धागे पर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत जीएसटी किया गया है।
*हस्तशिल्प, संगमरमर और ट्रैवर्टीन ब्लॉक, ग्रेनाइट ब्लॉक और मध्यवर्ती चमड़े के सामान जैसी श्रम-प्रधान वस्तुओं पर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत जीएसटी किया गया है।
*उर्वरक क्षेत्र में उलटे शुल्क ढांचे में सुधार करते हुये सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल और अमोनिया पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है।
*नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों और उनके निर्माण के पुर्जों पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी की गयी है।
*प्रति इकाई 7,500 रुपये प्रतिदिन या उसके बराबर मूल्य वाली "होटल आवास" सेवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर प्रतिशत किया गया है।
*आम आदमी द्वारा उपयोग की जाने वाली सौंदर्य और शारीरिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे जिम, सैलून, नाई, योग केंद्र आदि पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है।
18 प्रतिशत कर स्लैब में निम्न वस्तुएं होंगी -
*एयर कंडीशनिंग मशीनों, 32 इंच के टीवी (सभी टीवी पर अब 18 प्रतिशत कर), डिशवॉशिंग मशीनों, छोटी कारों, 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
*सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। *छोटी कारों और 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
*बसों, ट्रकों, एम्बुलेंस आदि पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
*तिपहिया वाहन पर 28 प्रतिशत से कर घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है।
*सभी ऑटो पार्ट्स पर 18 प्रतिशत की एक समान दर लागू की गई है।
चालीस प्रतिशत जीएसटी स्लैब में निम्न वस्तुओं को रखा गया है-
*एडेड शुगर या दूसरे स्वीटनर या फ्लेवर मिश्रित उत्पाद।
*कैफीनेटेड पेय।
*सिगार, तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी तथा दूसरे तंबाकू उत्पाद।
*व्यक्तिगत इस्तेमाल की विमान सेवा।
*350 सीसी से अधिक के दुपहिया वाहन।
*1,200 सीसी से अधिक की पेट्रोल कारें और 1,500 सीसी से कम की डीजल कारें।
अजीत, संतोष
वार्ता
More News
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्रों का गढ़ बन सकता है भारत, चार्टर्ड अकाउंटेंट उनका नेतृत्व करने की रखते हैं योग्यता: आईसीएआई अध्यक्ष

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्रों का गढ़ बन सकता है भारत, चार्टर्ड अकाउंटेंट उनका नेतृत्व करने की रखते हैं योग्यता: आईसीएआई अध्यक्ष

11 Jul 2026 | 8:58 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी. ने शनिवार को यहां कहा कि भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) का वैश्विक गढ़ बन सकता है और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ऐसे केंद्रों में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने की योग्यता रखते हैं। श्री कुमार आईसीएआई ग्लोबल समिट 2026 देशव्यापी समिट श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित प्रारंभिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आईसीएआई की वैश्विक व्यापार एवं सेवा समिति की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का केंद्रीय विषय भारत को जीसीसी के लिए विश्व का अग्रणी गंतव्य बनाना था। इस कार्यक्रम की मेजबानी आईसीएआई की उत्तरी भारतीय क्षेत्रीय परिषद ने की।

see more..

पेरू के साथ व्यापार में आ रही है विविधता और मजबूती: वाणिज्य मंत्रालय

11 Jul 2026 | 8:53 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि पेरू के साथ भारत के व्यापार का निरंतर विस्तार हो रहा है और वहां के लिए भारत के निर्यात में विविधता आ रही है तथा वाहन, चिकित्सा उपकरण और अन्य विनिर्मित उत्पादों की जगह बढ़ रही है।.

see more..
केंद्रीय ऋण सहायता योजना से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है  निवेश : चिराग पासवान

केंद्रीय ऋण सहायता योजना से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है निवेश : चिराग पासवान

11 Jul 2026 | 6:42 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिकीकरण (पीएम एफएमई) योजना के अंतर्गत दो लाख से अधिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों में 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को प्रोत्साहन मिला है और उद्यमों ने रोजगार सृजन के मामले में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। श्री पासवान ने इस योजना की सफलता को उजागर करने के लिए राजधानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा, ' दो लाख से अधिक ऋण स्वीकृतियों के साथ इस योजना के माध्यम से 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के परियोजना निवेश को प्रोत्साहन मिला है।"

see more..

चावल, गेहूं, दालों के भाव उतरे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

11 Jul 2026 | 6:22 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी नरमी रही जबकि चीनी मजबूत हुई है। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..

भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षेमता केंद्रो का गढ़ बन सकता है, देश के चार्टर्ट अकाउंटेंट उनका नेतृत्व करने की योग्यता रखते हैं:आईसीएआई अध्यक्ष

11 Jul 2026 | 6:08 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी. ने शनिवार को यहां कहा कि भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र ( जीसीसी) का वैश्विक गढ़ बन सकता है और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेट ऐसे केंद्रों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने की योग्यता रखते हैं। .

see more..