Thursday, May 14 2026 | Time 21:42 Hrs(IST)
बिजनेस


वैश्विक अलायंस का हिस्सा बना रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट

मुंबई, 29 सितंबर (वार्ता) इंडियन रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आईआरए) ने सोमवार को वैश्विक आरईआईटी (रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) में शामिल होने की घोषणा की है।
वैश्विक संस्था में शामिल होने से आईआरए को वैश्विक स्तर पर विस्तार और अपने-आप को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। स्वीडन के स्टॉकहोम में इसी साल इस अलायंस का गठन किया गया था। इसमें 24 देश और क्षेत्र शामिल हैं।
आईआरए की कार्यकारी समिति की सदस्य और माइंडस्पेस बिजनेस पार्क की मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रीति छेडा ने कहा, "वैश्विक आरईआईटी अलायंस की सदस्यता भारतीय आरईआईटी बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अलायंस वैश्विक आरईआईटी समुदाय और एक-दूसरे के बाजार की जानकारी साझा करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।"
वैश्विक आरईआईटी अलायंस के प्रवक्ता पीटर वर्वर ने आईआरए का स्वागत करते हुये कहा कि भारतीय रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट बाजार ने तुलनात्मक रूप से कम समय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा, "हम मिलकर वैश्विक आरईआईटी पारिस्थितिकी को मजबूत बनायेंगे, निवेशकों की भागीदारी का विस्तार करेंगे और विश्वसनीय तथा पारदर्शी परिसंपत्ति वर्ग के रूप में आरईआईटी का संवर्धन करेंगे।"
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

डीलरों के संगठन ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के समक्ष उठाया प्रीमियम पेट्रोल बेचने के दबाव का मुद्दा

14 May 2026 | 8:23 PM

नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) पेट्रोलियम डीलरों के संगठन ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (एचपीसीएल) के समक्ष डीलरों पर प्रीमियम पेट्रोलियम की बिक्री बढ़ाने के लिए दबाव डालने का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि ग्राहकों को किसी एक उत्पाद से वंचित कर दूसरा उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। .

see more..

रुपया 96 प्रति डॉलर के करीब जाने के बाद 2.50 पैसे मजबूत

14 May 2026 | 7:37 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया 2.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.64 रुपये का बोला गया।.

see more..
शेयर बाजारों में तेजी जारी, आईटी कंपनियां गिरावट में

शेयर बाजारों में तेजी जारी, आईटी कंपनियां गिरावट में

14 May 2026 | 7:24 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) बैंकिंग, धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गयी लेकिन आईटी सेक्टर की कंपनियों में गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 789.74 अंक (1.06 प्रतिशत) चढ़कर 75,398.72 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार दूसरा दिन है जब बाजार में तेजी रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 277 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,689.60 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.17 प्रतिशत चढ़ा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.01 प्रतिशत की गिरावट रही।

see more..

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चौथी तिमाही में 5,878 करोड़ का मुनाफा

14 May 2026 | 6:53 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में समेकित आधार पर 5,878 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। .

see more..

जीएमआर का बोइंग से करार, हैदराबाद स्थित एयरोस्पेस पार्क में होगा नौसेना के पी-8आई विमानों का एमआरओ

14 May 2026 | 5:53 PM

हैदराबाद, 14 मई (वार्ता) जीएमआर समूह की विमान रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग (एमआरओ) सेवा देने वाली कंपनी जीएमआर एयरो टेक्निक ने समुद्री गश्ती एवं टोही विमान पी-8आई बेड़े के लिए फेज-56 हेवी मेंटेनेंस चेक के लिए बोइंग डिफेंस इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।.

see more..