Wednesday, Apr 22 2026 | Time 17:39 Hrs(IST)
बिजनेस


गोवा के ड्राइवरों के लिए शुरू की गयी एनपीएस आधारित पेंशन योजना

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय पेंशन कोश विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए ) ने अनौपचारिक श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को मज़बूत करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल के तहत गोवा के ड्राइवरों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) शुरू की है।
यहां शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पंजिम में गत दिवस आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में यह योजना शुरू की गयी। इस अवसर पर गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो उपस्थित थे। ड्राइवरों के लिए यह सुविधा गोवामाइल्स और एचडीएफसी पेंशन फंड (पीओपी) के साथ मिलकर पेश की गयी है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पहल से गोवामाइल्स प्लेटफॉर्म पर कार्यरत लगभग 5,000 ड्राइवरों को सुगठित सेवानिवृत्ति योजना (पेंशन) का सहारा मिलेगा। समारोह में पहले 50 ड्राइवरों को एनपीएस के तहत स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्याएं (पीआरएएन) वितरित की गयीं।
गोवा के परिवहन मंत्री श्री गोडिन्हो ने गोवा के ड्राइवरों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीएफआरडीए और गोवा माइल्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोवा के ड्राइवर केवल सेवा प्रदाता नहीं हैं, वे हमारे राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं, जो हर आगंतुक के लिए गोवा के आतिथ्य, संस्कृति और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाती है और विश्वास है कि गोवा प्रगतिशील और जन-केंद्रित सुधारों में अग्रणी बना रहेगा।
इस अवसर पर पीएफआरडीए के अध्यक्ष एस. रमन ने सुरक्षित सेवानिवृत्ति के लिए जल्दी शुरुआत करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के महत्व पर ज़ोर दिया।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

आसूस ने लॉन्च किया एआई-संचालित 'एक्सपर्टबुक अल्ट्रा'

22 Apr 2026 | 4:55 PM

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) आसूस ने बुधवार को भारत में अपने नये एआई-संचालित फ्लैगशिप लैपटॉप 'एक्सपर्टबुक अल्ट्रा' को लॉन्च करने के साथ ही एक्सपर्टबुक पी-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार किया।.

see more..

आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 11 प्रतिशत लुढ़का

22 Apr 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को आईटी कंपनियों में बड़ी बिकवाली देखी गयी जिससे प्रमुख सूचकांक करीब एक फीसदी टूट गये और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में तकरीबन 11 प्रतिशत की गिरावट रही।.

see more..

टेक महिंद्रा को चौथी तिमाही में 1,354 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, अंतिम लाभांश की घोषणा

22 Apr 2026 | 3:49 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टेक महिंद्रा को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में समेकित आधार पर 1,354 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत अधिक है। .

see more..

देश से 2025-26 में कपड़ा निर्यात 2.1 प्रतिशत बढ़ा

22 Apr 2026 | 3:14 PM

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) देश के वस्त्र उद्योग ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान वैश्विक बाजारों में मजबूत प्रदर्शन जारी रखा और हस्तशिल्प सहित कुल वस्त्र निर्यात 3,16,334.9 करोड़ रुपये हो गया जो की सालाना वृद्धि दर 2.1 प्रतिशत दर्शाता है। वित्त वर्ष 2024-25 में निर्यात 3,09,859.3 करोड़ रुपये था।.

see more..