Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:38 Hrs(IST)
बिजनेस


ईडी ने वरेनियम क्लाउड लिमिटेड और अन्य के ठिकानों पर डाले छापे, फर्जी कारोबार का भांडाफोड

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली स्थित मुख्यालय जांच इकाई ने वरेनियम क्लाउड लि. और उसके प्रमोटर हर्षवर्धन सबले और कुछ अन्य संबद्ध संस्थाओं के खिलाफ चल रही जांच के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत मुंबई में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
ईडी की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार तलाशी की यह कार्रवाई विश्वसनीय जानकारी के आधार पर 29 अक्टूबर को की गई1 विज्ञप्ति के अनुसार इस तलाशी में कंपनी और उससे जुड़े लोगों के वित्तीय रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर हेरफेर, धन को आपस में ही घुमाने और आपराधिक आय के संदिग्ध शोधन का संकेत मिलता है।
मेसर्स वरेनियम क्लाउड लिमिटेड और उसकी संबद्ध कंपनियों ने अपने सितंबर 2022 के प्रथम शेयर निर्गम (आईपीओ) के जरिए लगभग 40 करोड़ रुपये जुटाए थे। उन्होंने वादा किया था कि इसका इस्तेमाल छोटे शहरों में एज डेटा सेंटर और डिजिटल लर्निंग सेंटर स्थापित करने के लिए किया जाएगा। कंपनी ने खुद को डिजिटल मीडिया, ब्लॉकचेन और एडटेक के क्षेत्र में एक तेजी से बढ़ती प्रौद्योगिकी फर्म के रूप में पेश किया था पर उसकी घोषित परियोजनाएं कभी पूरे नहीं हुईं।
एजेंसी का कहना है कि कंपनी ने आईपीओ के धन का इस्तेमाल कंपनी का कारोबार और बाजार मूल्य बढ़ाने के लिए किया। इसके लिए जाली लेनदेन और धन को घुमा फिरा कर एक जगह लाने की तरकीबें अपनायी गयीं।
इस हेराफेरी के माध्यम से बाजार में शेयरों के लेने देन के माध्यम से इसके शेयर में कृत्रिम तेजी पैदा कर भारी बिकवाली देखी गई, जो एक "पंप एंड डंप" (चढ़ाओ-गराओ) योजना के अनुरूप थी और इससे वास्तविक निवेशकों को नुकसान हुआ।
विज्ञप्ति के मुताबिक जब्त सामग्री के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि जाली केवाईसी दस्तावेजों और डमी सिम कार्ड का उपयोग करके खोले गए बैंक खातों का एक विशाल नेटवर्क मुंबई से संचालित किया जा रहा था। घन की हेराफेरी के लिए खोले गए ऐसे बैंक खातों से जुड़ी 400 से अधिक चेक बुक और 100 से अधिक डुअल सिम मोबाइल फोन में मौजूद 200 से अधिक सिम कार्ड बरामद किये गये हैं। जिनमें से ज्यादातर सिम मुंबई के व्यक्तियों के नाम पर थे।
तलाशी की कार्यवाही के दौरान लैपटॉप, हार्ड ड्राइव आदि जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। ईडी के अनुसार इससे एक ऐसे सुनियोजित रैकेट का पर्दाफाश हुआ है जिसमें फर्जी पहचान पत्र, धन की हेराफेरी के लिए खोले गए बैंक खातों और किसी के नाम पर लिये गए सिम कार्डों का व्यवस्थित रूप से उपयोग जनता को ठगने और ठगी की कमाई के शोधन किया जा रहा था।
ईडी ने कई अन्य जुड़े हुए व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान की है जो जाँच के दायरे में हैं। आगे की जाँच जारी है।
विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्रवाई में एक ही परिसर से दोहरे सिम वाले फ़ोनों का एक बड़ा जखीरा मिला और ज़ब्त किया गया, जिनमें से प्रत्येक फ़ोन पर नाम और नंबर (कम से कम 2 प्रत्येक) सावधानीपूर्वक चिपकाए गए थे। ऐसे फ़ोन ओटीपी आदि के लिए बैंक खातों से जुड़े होते हैं।
ईडी का कहना है कि ऐसे बैंक खातों से जुड़े 400 से ज़्यादा चेक बुक, 200 से ज़्यादा सिम कार्ड और 110 दोहरे सिम वाले मोबाइल फ़ोन, 500 से ज़्यादा नकली कंपनी स्टैम्प और आपत्तिजनक साक्ष्य वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज़ब्त किए गए है।
मनोहर अशोक
वार्ता
More News
विश्व बैंक ने 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया, कोविड-19 के बाद सबसे धीमी रह सकती है गति

विश्व बैंक ने 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया, कोविड-19 के बाद सबसे धीमी रह सकती है गति

13 Jun 2026 | 12:43 AM

वॉशिंगटन, 12 जून (वार्ता) विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाते हुए चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का आर्थिक प्रभाव क्षेत्र से कहीं आगे तक फैल रहा है और दुनिया भर के देशों पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है। गुरुवार को जारी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स ( विश्व की आर्थिक संभावनाएं) शीर्षक रिपोर्ट के ताजा संस्करण में विश्व बैंक ने वर्ष 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो एक वर्ष पहले 2.9 प्रतिशत थी। वहीं, वैश्विक मुद्रास्फीति (महंगाई) औसतन 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो कई अर्थव्यवस्थाओं में जारी मूल्य दबावों को दर्शाती है।

see more..
खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने बढ़ी, मई में 3.93 प्रतिशत पर

खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने बढ़ी, मई में 3.93 प्रतिशत पर

13 Jun 2026 | 12:40 AM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) खाने-पीने के सामान, ईंधन और गहनों के दाम बढ़ने से मई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर यानी खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर पहुंच गयी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि मई में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई 4.25 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 3.53 प्रतिशत दर्ज की गयी।

see more..

म्यूचुअल फंड कंपनी ने शुरू किया रक्तदान अभियान

12 Jun 2026 | 8:43 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) कोटक म्यूचुअल फंड ने सामाजिक कल्याण के अपने प्रयासों के तहत देश भर में रक्तदान अभियान शुरू किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस सामाजिक पहल का उद्घाटन यहां कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक वासवानी और प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने किया। अभियान में कोटक म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी हर्ष उपाध्याय भी शामिल थे।
कंपनी ने कहा है कि यह अभियान सामाजिक कल्याण के प्रति उसकी अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह कार्यक्रम देश के 100 से अधिक शहरों में चलाया जाएगा।
मनोहर उप्रेती
वार्ता.

see more..

भारतीय कंपनी अवतार ने विकसित किया लिखित पाठ पर वीडियो सृजित करने वाला एआई मॉडल, एआई मिशन ने की मदद

12 Jun 2026 | 8:38 PM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मिशन ने शुक्रवार को यहां देश में ही विकसित एआई मार्डन 'वार्या' जारी किया जो टेक्सट (लिखित पाठ) के आधार पर वीडियो-कहानी तैयार करने में सहायक है। वार्या को काफी किफायती , अधिक तीव्र गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने में समक्षम एआई मॉडल बताया गया है। .

see more..

कच्चे तेल में नरमी से रुपया 67 पैसे मजबूत

12 Jun 2026 | 7:31 PM

मुंबई, 12 जून (वार्ता) कच्चे तेल में नरमी और विदेशों में बॉन्ड यील्ड घटने से शुक्रवार को रुपया 67 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.18 रुपये का बोला गया। .

see more..