Monday, Dec 15 2025 | Time 10:49 Hrs(IST)
बिजनेस


रुपये में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार; 26,000 अंक से नीचे उतरा निफ्टी-50

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) रुपये में ऐतिहासिक गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 26,000 अंक से नीचे उतर गया।
एक दिन पहले 90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद रुपया आज और 90.30 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। इससे बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.46 अंक (0.04 प्रतिशत) नीचे 85,106.81 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह करीब 375 अंक गिरकर 84,763.64 अंक तक उतर गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 46.20 अंक यानी 0.18 प्रतिशत टूटकर 225,986 अंक पर बंद हुआ।बाजार में चौतरफा गिरावट रही। मझौली और छोटी कंपनियों के शेयर भी टूट गये। सार्वजनिक बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, वित्त, एफएमसीजी, रियलिटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। आईटी कंपनियों और निजी बैंकों में तेजी देखी गयी।
सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूट गया। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक में भी 1.50 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। टीसीएस का शेयर करीब डेढ़ फीसदी चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट

15 Dec 2025 | 10:29 AM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।.

see more..
एआई प्रतिस्पर्धा क्षमता में भारत तीसरे स्थान पर

एआई प्रतिस्पर्धा क्षमता में भारत तीसरे स्थान पर

14 Dec 2025 | 9:27 PM

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) भारत एआई प्रतिस्पर्धा क्षमता मेअमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। स्टैनफोर्ड यूनीवर्सिटी की वैश्विक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। इस रिपोर्ट में भारत को 21.59 अंक दिये गये हैं। अमेरिका 78.6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, चीन 36.95 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण कोरिया (17.24) और ब्रिटेन (16.64 अंक) भारत के बाद क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

see more..

गेहूं, चीनी मजबूत; चावल नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

14 Dec 2025 | 10:06 AM

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव टूट गये। ग्राहकी आने से गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

एफपीआई ने दिसंबर में पूंजी बाजार से निकाले 24,936 करोड़ रुपये

14 Dec 2025 | 10:05 AM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 24,936 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। .

see more..

शीर्ष 10 की आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 79,129 करोड़ रुपये घटा

14 Dec 2025 | 10:04 AM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में रही गिरावट के बीच पिछले सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 79,129 करोड़ रुपये घट गया।.

see more..