Saturday, Feb 14 2026 | Time 15:30 Hrs(IST)
बिजनेस


विनिर्माण, छोटे उद्योगों को समर्थन देने के लिए ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र में शामिल हुआ भारत

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) भारत बुधवार को ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र (बीसीआईसी) में शामिल हो गया, जिससे देश के सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास में मदद मिलेगी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा यहां वाणिज्य भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत बीसीआईसी का सदस्य बना। यह केंद्र संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के साथ साझेदारी में ब्रिक्स देशों में विनिर्माण कंपनियों और एमएसएमई को एकीकृत सहायता सेवाएं प्रदान करने करता है। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग 4.0 की दक्षताओं को मजबूत करना है।
डीपीआईआईटी के आर्थिक सलाहकार अग्रिम कौशल और यूएनआईडीओ के निदेशक क्रिस्टियानो पासिनी ने एक ट्रस्ट फंड समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत बीसीआईसी ढांचे में भारत की भागीदारी को औपचारिक रूप दिया गया।
भारत में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) को ब्रिक्स औद्योगिक दक्षताओं के केंद्र के रूप में नामित किया गया है। एनपीसी उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के नीतिगत मार्गदर्शन और यूएनआईडीओ के तकनीकी सहयोग से ब्रिक्स औद्योगिक दक्षताओं के साथ देश की सहभागिता का नेतृत्व करेगा और क्षमता निर्माण, उत्पादकता वृद्धि और उन्नत विनिर्माण पद्धतियों को अपनाने में योगदान देगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने की। इसमें एनपीसी की महानिदेशक नीरजा शेखर के अलावा डीपीआईआईटी, एमएसएमई मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, यूएनआईडीओ तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड
इंडस्ट्री (फिक्की) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

जियो समेत 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने बनाया 'ट्रस्टेड टेक एलायंस'

14 Feb 2026 | 2:51 PM

म्यूनिख, 14 फरवरी (वार्ता) रिलायंस जियो समेत अफ्रीका, एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका की 15 अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने 'ट्रस्टेड टेक एलायंस' (टीटीए) के गठन की घोषणा की है। .

see more..
शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी टूटे

शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी टूटे

13 Feb 2026 | 8:53 PM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी नीचे बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,048.16 अंक (1.25 प्रतिशत) लुढ़ककर 82,626.76 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ।

see more..

रिट्स-इनविट्स को बैंक ऋण संबंधी निर्देशों के प्रारूप जारी

13 Feb 2026 | 8:21 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने रिट्स (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) और इनविट्स (इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट) को बैंकों द्वारा ऋण देने के लिए नियमों में संशोधन के पांच प्रारूप शुक्रवार को जारी किये।.

see more..

डब्ल्यूटीओ महानिदेशक से मिलने वाणिज्य सचिव पहुंचे जिनेवा, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

13 Feb 2026 | 7:42 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मुख्यालय पर संगठन की महानिदेशक नगोज़ी ओकोन्जो-इवीला से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।.

see more..

रुपया पांच पैसे टूटा

13 Feb 2026 | 7:37 PM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.6650 रुपये का बोला गया।.

see more..