Saturday, Feb 14 2026 | Time 15:42 Hrs(IST)
बिजनेस


रुपया 15 पैसे टूटा

मुंबई, 04 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 15 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.47 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा मंगलवार को 117.50 पैसे की जबरदस्त बढ़त के साथ 90.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ थी।
रुपया आज तीन पैसे टूटकर 90.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में यह ऊपर 90.27 रुपये और नीचे 90.54 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
पिछले कारोबारी दिवस की बड़ी तेजी के बाद आज कम कीमत पर डॉलर की खरीद बढ़ने से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपये की गिरावट सीमित रही।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में रही तेजी और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक की मजबूती ने भी रुपये पर दबाव बनाया।
अजीत अशोक
वार्ता
More News

जियो समेत 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने बनाया 'ट्रस्टेड टेक एलायंस'

14 Feb 2026 | 2:51 PM

म्यूनिख, 14 फरवरी (वार्ता) रिलायंस जियो समेत अफ्रीका, एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका की 15 अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने 'ट्रस्टेड टेक एलायंस' (टीटीए) के गठन की घोषणा की है। .

see more..
शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी टूटे

शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी टूटे

13 Feb 2026 | 8:53 PM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी नीचे बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,048.16 अंक (1.25 प्रतिशत) लुढ़ककर 82,626.76 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ।

see more..

रिट्स-इनविट्स को बैंक ऋण संबंधी निर्देशों के प्रारूप जारी

13 Feb 2026 | 8:21 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने रिट्स (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) और इनविट्स (इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट) को बैंकों द्वारा ऋण देने के लिए नियमों में संशोधन के पांच प्रारूप शुक्रवार को जारी किये।.

see more..

डब्ल्यूटीओ महानिदेशक से मिलने वाणिज्य सचिव पहुंचे जिनेवा, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

13 Feb 2026 | 7:42 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मुख्यालय पर संगठन की महानिदेशक नगोज़ी ओकोन्जो-इवीला से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।.

see more..

रुपया पांच पैसे टूटा

13 Feb 2026 | 7:37 PM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.6650 रुपये का बोला गया।.

see more..