Thursday, Mar 12 2026 | Time 15:47 Hrs(IST)
बिजनेस


मोदी मंगलवार को बजट पर दूसरे वेबिनार को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 11:15 बजे 2026-27 के बजट पर दूसरे वेबिनार को संबोधित करेंगे जो आर्थिक वृद्धि को निरंतर बनाए रखने और मजबूत करने के विषय पर रखा गया है।
इस वेबिनार में "आर्थिक वृद्धि को निरंतर संभालना और सशक्त करना" विषय के साथ चार अलग-अलग सत्र होंगे। इन सत्रों में प्रथम सत्र विनिर्माण, उद्योगों के स्तर को उन्नत करना और रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों पर होगा। दूसरा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों के लिए ऋण और बाजार की सुविधाओं पर तीसरा नगरों के आर्थिक इलाकों की योजना पर और चौथा सत्र अवसंरचना विकास, लॉजिस्टिक्स और किराया सहित अलग-अलग क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक इन चर्चाओं में औद्योगिक उत्पादन के पैमानों के विस्तार, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नेतृत्व के विस्तार और महत्वपूर्ण उद्योगों की नींव गहरी करने के लिए आगे के सुधारों पर ज़ोर होगा। इनमें बजट की प्राथमिकताओं के प्रभावी कार्यन्वयन पर ध्यान होगा ताकि सरकारी पहलों में सम्बद्ध पक्षों की भागीदारी बढ़े। कार्यान्वयन के संबंध में उद्योगों के सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

वोल्टास लि एयरकंडिशनिंग , स्मार्ट अप्लायंस टेक्नोलॉजी नवाचार में स्टार्टअप की करेगी मदद, सरकार ने किया समझौता

11 Mar 2026 | 8:47 PM

नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी ) ने स्टार्टअप इकाइयों को उद्योग जगत से सहयोग दिलाने के अपने कार्यक्रम के तहत टाटा समूह की कंपनी वोल्टास लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत कंपनी कूलिंग और स्मार्ट अप्लायंस इकोसिस्टम में नवाचार के लिए सहयोग को बढ़ावा देगी।.

see more..

बिहार को पांच साल में वैश्विक बैकएंड केंद्र बनाने के लिए रणनीति तैयार

11 Mar 2026 | 7:55 PM

नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) नवाचार, प्रौद्योगिकी सेवाओं और नये युग की अर्थव्यवस्था में बिहार को अग्रणी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से गठित सर्वोच्च समितियों की दूसरी बैठक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित की गयी जिसमें अगले पांच साल में राज्य को वैश्विक बैकएंड केंद्र और वैश्विक कार्य स्थल के रूप में स्थापित करने की कार्य योजना तैयार की गयी। .

see more..

विश्व बाजार के लिए हर मौसम के वस्त्र-परिधान का बड़े पैमाने पर विनिर्माण करने का गिरिराज सिंह का कपड़ा उद्योग को सुझाव

11 Mar 2026 | 7:47 PM

नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता ) केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि देश की कपड़ा अर्थव्यवस्था को 350 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए बड़े पैमाने के उत्पादन , मूल्यवान उत्पाद और हर मौसम-हर माह के वस्त्र और परिधान की विनिर्माण क्षमता की ओर बढ़ना होगा। .

see more..

रुपया 16 पैसे टूटा, फिर 92 प्रति डॉलर के पार

11 Mar 2026 | 7:28 PM

मुंबई, 11 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 16 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.01 रुपये का बोला गया। .

see more..

एसबीआई का जापान के एमयूएफजी बैंक से करार, सीमा पार लेनदेन बनेगा सरल

11 Mar 2026 | 7:15 PM

मुंबई, 11 मार्च (वार्ता) भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और जापान के एमयूएफजी बैंक ने एक करार पर हस्ताक्षर किया है। .

see more..