Sunday, Apr 12 2026 | Time 15:04 Hrs(IST)
बिजनेस


बैंकिंग तंत्र मजबूत बना हुआ है: आरबीआई गवर्नर

मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि देश का बैंकिंग तंत्र मजबूत बना हुआ है और एचडीएफसी बैंक के संचालन को कोई खामी नहीं पायी गयी है।
श्री मल्होत्रा ने यहां मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में आश्वस्त किया कि देश का बैंकिंग तंत्र पूरी तरह से मजबूत बना हुआ है।
पिछले दिनों एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बैंकों के निदेशक मंडल की बैठकों के विवरण की नियमित रूप से जांच की जाती है और "हमारे हिसाब से एचडीएफसी बैंक के संचालन से संबंधित कोई खामी" नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दिशा-निर्देशों में बदलाव की जरूरत नहीं लगती है।
आरबीआई ने आज बैंकिंग तंत्र में सुधार के लिए कई उपायों की घोषणा की। अब वाणिज्यिक बैंक जोखिम वाली परिसंपत्ति की तुलना में पूंजी अनुपात (सीआरएआर) की गणना में तिमाही शुद्ध लाभ को शामिल नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे।
बैंकों को विनिमय दर में बदलाव के कारण निवेश में होने वाले नुकसान के लिए इनवेस्टमेंट फ्लक्चुएशन रिजर्व (आईएफआर) रखने की अनिवार्यता से मुक्त करने का प्रस्ताव किया गया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि समय के साथ कई नये नियम लाये गये हैं जिनके बाद आईएफआर की जरूरत नहीं है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News
एफपीआई ने अप्रैल में अबतक शेयर बाजार से निकाले 62,204 करोड़ रुपये

एफपीआई ने अप्रैल में अबतक शेयर बाजार से निकाले 62,204 करोड़ रुपये

12 Apr 2026 | 11:18 AM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अबतक भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 62,204 करोड़ रुपये की निकासी की है। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहे हैं। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा (सीडीएसएल) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में अबतक एफपीआई ने इक्विटी में अपना निवेश 48,213 करोड़ रुपये कम किया है। डेट और हाइब्रिड उपकरणों में भी वे बिकवाल रहे हैं जबकि म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है।

see more..

------

12 Apr 2026 | 8:47 AM

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के औसत थोक भाव शनिवार को इस प्रकार रहे-.

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट; चीनी मजबूत; खाद्य तेल, दालों में घट-बढ़

12 Apr 2026 | 8:43 AM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी में मजबूती देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..
केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की

केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की

11 Apr 2026 | 9:53 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच "मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए" निर्यात किये जाने वाले डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा, सड़क एवं अवसंरचना उपकर के रूप में लगाये जाने वाले अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को भी बढ़ाकर 36 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचनाओं में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

see more..

परामर्श

11 Apr 2026 | 8:48 PM

संपादक कृपया एचडीसी6 में डीजल उत्पाद शुल्क स्लग से प्रेषित समाचार का इस्तेमाल न करें। इसके स्थान पर संशोधित समाचार दिया जा रहा है।संपादक दिल्ली
वार्ता.

see more..