Sunday, Apr 12 2026 | Time 15:32 Hrs(IST)
बिजनेस


युद्ध विराम की घोषणा से सेंसेक्स 2,946 अंक उछला

मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और बीएसई का सेंसेक्स चार फीसदी के करीब उछल गया। सेंसेक्स की शुरुआत सुबह 2,674 अंक की मजबूती के साथ हुई। पूरे दिन यह 2,300 अंक से अधिक की बढ़त में रहा और अंत में 2,946.32 अंक (3.95 प्रतिशत) ऊपर 77,562.90 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 873.70 अंक यानी 3.78 फीसदी की तेजी में 23,997.35 अंक पहुंच गया। यह दोनों सूचकांकों का 10 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है।
अमेरिका और ईरान में दो सप्ताह के लिए युद्ध विराम पर सहमति बनी है। इससे दुनिया भर में निवेश धारणा मजबूत हुई और शेयर बाजारों में तेजी रही।
चौतरफा लिवाली के बीच ऑटो सेक्टर का सूचकांक साढ़े छह प्रतिशत से अधिक चढ़ा। रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के लिए राहत के उपायों की घोषणा से बैंकिंग सेक्टर का सूचकांक साढ़े पांच प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ। रियलटी में पौने सात फीसदी की और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। धातु और मीडिया समूहों के सूचकांक भी ढाई से तीन प्रतिशत तक चढ़े।
मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 4.09 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 4.39 फीसदी की बढ़त में रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर आठ फीसदी से ज्यादा उछल गया। एलएंडटी में साढ़े सात प्रतिशत और बजाज फाइनेंस में सात प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयर छह से सात प्रतिशत चढ़े।
बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और इटरनल के शेयर पांच से छह फीसदी ऊपर बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील में तीन से चार फीसदी की तेजी देखी गयी।
भारतीय स्टेट बैंक और ट्रेंट के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक चढ़े। हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारतीय एयरटेल, एनटीपीसी, आईटीसी और बीईएल के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और इंफोसिस में भी तेजी रही।
टेक महिंद्रा का शेयर डेढ़ फीसदी टूट गया।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News
एफपीआई ने अप्रैल में अबतक शेयर बाजार से निकाले 62,204 करोड़ रुपये

एफपीआई ने अप्रैल में अबतक शेयर बाजार से निकाले 62,204 करोड़ रुपये

12 Apr 2026 | 11:18 AM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अबतक भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 62,204 करोड़ रुपये की निकासी की है। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहे हैं। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा (सीडीएसएल) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में अबतक एफपीआई ने इक्विटी में अपना निवेश 48,213 करोड़ रुपये कम किया है। डेट और हाइब्रिड उपकरणों में भी वे बिकवाल रहे हैं जबकि म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है।

see more..

------

12 Apr 2026 | 8:47 AM

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के औसत थोक भाव शनिवार को इस प्रकार रहे-.

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट; चीनी मजबूत; खाद्य तेल, दालों में घट-बढ़

12 Apr 2026 | 8:43 AM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी में मजबूती देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..
केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की

केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की

11 Apr 2026 | 9:53 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच "मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए" निर्यात किये जाने वाले डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा, सड़क एवं अवसंरचना उपकर के रूप में लगाये जाने वाले अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को भी बढ़ाकर 36 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचनाओं में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

see more..

परामर्श

11 Apr 2026 | 8:48 PM

संपादक कृपया एचडीसी6 में डीजल उत्पाद शुल्क स्लग से प्रेषित समाचार का इस्तेमाल न करें। इसके स्थान पर संशोधित समाचार दिया जा रहा है।संपादक दिल्ली
वार्ता.

see more..