Wednesday, May 13 2026 | Time 18:32 Hrs(IST)
बिजनेस


घरेलू मांग के दम पर अप्रैल में सेवा क्षेत्र की बढ़ी रफ्तार

मुंबई, 06 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू मांग मजबूत रहने से अप्रैल में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी देखी गयी।
एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक मार्च के 57.5 से बढ़कर 58.8 पर पहुंच गया जो पांच महीने का उच्चतम स्तर है। यह दिखाता है कि मार्च के मुकाबले में अप्रैल में सेवा क्षेत्र की गतिविधि न सिर्फ बढ़ी है बल्कि इसके बढ़ने की रफ्तार भी मार्च से अधिक रही।
एचएसबीसी माह-दर-माह आधार पर पीएमआई के आंकड़े जारी करता है। पीएमआई का 50 से ऊपर रहना गतिविधियों में तेजी और इससे कम रहना गिरावट को दिखाता है। वहीं, 50 का स्तर स्थिरता का संकेत है।
एचएसबीसी द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल में उत्पादन और नये ऑर्डर बढ़े हैं। ई-कॉमर्स में भी तेजी गयी। हालांकि पश्चिम एशिया संकट के कारण आयात कम रहने से घरेलू मांग बढ़ी जिससे परिवहन गतिविधियों में वृद्धि हुई है। देश से बाहर बिक्री में पांच महीने की सबसे तेज वृ्द्धि देखने को मिली। युद्ध के कारण दूसरे देशों से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या भी कम रही।
भारत में एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि विदेशों से नये ऑर्डरों में सुस्ती के बावजूद गतिविधियों और नये ऑर्डरों में तेजी देखी गयी। इससे पता चलता है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच मांग विदेशी उपभोक्ताओं की बजाय घरेलू उपभोक्ताओं की तरफ स्थानांतरित हो रही है। लागत मुद्रास्फीति में हल्की नरमी के बावजूद यह ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। वहीं, उत्पाद के मूल्य से संबंधित मुद्रास्फीति निचले स्तर पर रही।
श्री भंडारी ने कहा कि यह दिखाता है कि कुछ कंपनियां ऊंची लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर डालने की बजाय ज्यादातर बोझ खुद उठा रही हैं।
इससे पहले, 04 मई को विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े जारी किये गये थे। विनिर्माण और सेवा क्षेत्र का संयुक्त पीएमआई मार्च से 57 से बढ़कर 58.2 पर पहुंच गया।
नये ऑर्डरों और उत्पादन में सबसे तेज वृद्धि उपभोक्ता सेवाओं का रहा। इसके बाद क्रमशः परिवहन और सूचना एवं प्रसारण का स्थान रहा।
अजीत उप्रेती
वार्ता
More News

टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ, कीमत 8.69 लाख से शुरू

13 May 2026 | 5:52 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) देश की अग्रणी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बुधवार को अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी को ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की शुरुआत की घोषणा की।.

see more..
चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा

चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा

13 May 2026 | 5:49 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार चार दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 49.74 अंक (0.07 प्रतिशत) चढ़कर 74,608.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 121.70 अंक यानी 0.52 प्रतिशत ऊपर 23,501.25 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए थे।

see more..

इक्सिगो ने एआई आधारित ऐप तारा का नया संस्करण जारी किया, प्लानिंग से लेकर अंतिम पड़ाव तक के समाधान

13 May 2026 | 3:03 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) ऑनलाइन ट्रैवल समाधान प्लेटफॉर्म इक्सिगो ने बुधवार को अपने एआई आधारित ऐप तारा का नया संस्करण जारी किया जो यात्रा की प्लानिंग से लेकर यात्रा के अंत तक के लिए विभिन्न प्रकार के समाधान पेश करेगा।.

see more..
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, आईटी और ऑटो सेक्टर दबाव में

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, आईटी और ऑटो सेक्टर दबाव में

13 May 2026 | 11:38 AM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी, हालांकि आईटी और ऑटो सेक्टर की कंपनियों पर दबाव रहा। बीएसई का सेंसेक्स 119.90 अंक नीचे 74,439.34 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देर में हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 180.07 अंक (0.24 प्रतिशत) ऊपर 74,739.31 अंक पर था।

see more..