Wednesday, May 13 2026 | Time 19:27 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला

मुंबई, 06 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति वार्ता पर दिये गये बयान और एमएसएमई तथा विमान सेवा कंपनियों को ऋण गारंटी की केंद्र सरकार की घोषणा से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।




बीएसई का सेंसेक्स 406.57 अंक की बढ़त में 77,424.36 अंक पर खुला। कुछ ही देर में यह 657 अंक चढ़कर 77,675 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 283.09 अंक (0.37 प्रतिशत) ऊपर 77,300.88 अंक पर था।


 


श्री ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है और अंतिम समझौता जल्द संभव होगा। घरेलू स्तर पर सरकार ने पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित एमएसएमई कंपनियों और विमान सेवा कंपनियों के लिए क्रेडिट लाइन गारंटी की विशेष योजना को मंगलवार कोमंजूरी प्रदान की। इन दोनों कारणों से बाजार में तेजी रही।


 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 138.20 अंक की मजबूती के साथ 24,171 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 106.60 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 24,139.40 अंक पर रहा।


 


बाजार में चौतरफा लिवाली है। एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, वित्त और धातु सेक्टर इस बढ़त की अगुवाई कर रहे हैं।


 


ऋण पर सरकार की गारंटी योजना से इंडिगो का शेयर सुबह के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ चुका है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं।


 


ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, बीईएल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और टीसीएस के शेयर भी एक फीसदी से अधिक मजबूत हैं।


 


एलएंडटी का शेयर फिलहाल सवा तीन प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। हिंदुस्तान यूनीलिवर, पावर ग्रिड और टाइटन में भी गिरावट देखी जा रही है।


 


अभय

वार्ता

More News

टेस्टी निबल्स के ब्रांड एंबेसडर बने मिलिंद सोमन, कारोबार विस्तार पर फोकस

13 May 2026 | 6:40 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) टेस्टी निबल्स के ब्रांड नाम से डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाली कंपनी एचआईसी एबीएफ स्पेशल फूड्स ने देश और विदेश में विस्तार की योजना बनायी है, और इसी क्रम में उसने बुधवार को मशहूर मॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता एवं फिटनेस प्रोत्साहक मिलिंद सोमन को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। .

see more..

अगले साल से शुरू होगा 'लाइटिंग वर्ल्ड एंड होम टेक एक्सपो'

13 May 2026 | 6:08 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) आधुनिक लाइटिंग समाधान और नयी पीढ़ी की होम टेक्नोलॉजी को समर्पित देश की पहली प्रदर्शनी 'लाइटिंग वर्ल्ड एंड होम टेक एक्सपो' की शुरुआत अगले साल से होगी। .

see more..

टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ, कीमत 8.69 लाख से शुरू

13 May 2026 | 5:52 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) देश की अग्रणी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बुधवार को अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी को ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की शुरुआत की घोषणा की।.

see more..
चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा

चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा

13 May 2026 | 5:49 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार चार दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 49.74 अंक (0.07 प्रतिशत) चढ़कर 74,608.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 121.70 अंक यानी 0.52 प्रतिशत ऊपर 23,501.25 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए थे।

see more..