Wednesday, May 13 2026 | Time 18:07 Hrs(IST)
बिजनेस


भारतीय कंपनियों की अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर निवेश की योजना, गोर ने की तारीफ

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि भारतीय कंपनियों ने उनके देश में 20.5 अरब डॉलर से अधिक की योजना बनायी है जिससे अमेरिका में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
श्री गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में जो निवेश किया उसका फल मिल रहा है। भारतीय कंपनियों की टेक, विनिर्माण और फार्मास्युटिकल समेत विभिन्न क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की योजना है। इसमें 12 भारतीय कंपनियों द्वारा आज (मंगलवार को) घोषित 1.1 अरब डॉलर के निवेश की योजना भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि सेलेक्ट यूएसए इनवेस्टमेंट समिट में 12 भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में कुल 1.1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है।
अमेरिका राजदूत ने लिखा कि इन सहयोगों से अमेरिका में वास्तव में रोजगार पैदा हो रहे हैं और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला तैयार हो रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश मिलकर कारोबार करते हैं तो दोनों का फायदा होता है।
अजीत उप्रेती
वार्ता
More News
चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा

चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा

13 May 2026 | 5:49 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार चार दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 49.74 अंक (0.07 प्रतिशत) चढ़कर 74,608.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 121.70 अंक यानी 0.52 प्रतिशत ऊपर 23,501.25 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए थे।

see more..

इक्सिगो ने एआई आधारित ऐप तारा का नया संस्करण जारी किया, प्लानिंग से लेकर अंतिम पड़ाव तक के समाधान

13 May 2026 | 3:03 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) ऑनलाइन ट्रैवल समाधान प्लेटफॉर्म इक्सिगो ने बुधवार को अपने एआई आधारित ऐप तारा का नया संस्करण जारी किया जो यात्रा की प्लानिंग से लेकर यात्रा के अंत तक के लिए विभिन्न प्रकार के समाधान पेश करेगा।.

see more..
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, आईटी और ऑटो सेक्टर दबाव में

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, आईटी और ऑटो सेक्टर दबाव में

13 May 2026 | 11:38 AM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी, हालांकि आईटी और ऑटो सेक्टर की कंपनियों पर दबाव रहा। बीएसई का सेंसेक्स 119.90 अंक नीचे 74,439.34 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देर में हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 180.07 अंक (0.24 प्रतिशत) ऊपर 74,739.31 अंक पर था।

see more..
सरकार ने सोने-चांदी के आयात पर शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

सरकार ने सोने-चांदी के आयात पर शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

13 May 2026 | 11:06 AM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। देश में सोने-चांदी की खरीद को हतोत्साहित करने और इस पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सूत्रों ने बताया कि सोने और चांदी पर मूल सीमा शुल्क बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा पांच प्रतिशत कृषि उपकर भी लगाया गया है। इस प्रकार कुल शुल्क 15 प्रतिशत हो गया है।

see more..