Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:16 Hrs(IST)
बिजनेस


अमेरिकी व्यापार कार्यवाही के मुद्दे पर उसके साथ बातचीत जारी: वाणिज्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) भारत ने कहा है कि वह अमेरिका के व्यापार कानून की धारा 301 की कार्यवाही के मुद्दों पर उसके साथ बातचीत जारी रखे हुए है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह बात कही। सरकार का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि अमेरिका ने कानून के तहत भारत समेत विभिन्न देशों पर व्यापार में अनुचित तरीके अपनाने के आरोप में कार्यवाही करने का नोटिस जारी कर रखा है।
इसके साथ ही भारत-अमेरिका के साथ बातचीत के बाद इसी वर्ष 02 फरवरी को घोषित एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उसके साथ समानांतर रूप से बातचीत कर रहा है। द्विपक्षीय समझौते पर दोनों देशों की ओर से गत सात फरवरी को एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया था। संयुक्त वक्तव्य के अनुसार बातचीत के लिए अमेरिकी व्यापार मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल इस समय दिल्ली की यात्रा पर है।
अमेरिकी व्यापार मंत्रालय ने भारत सहित 60 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ वस्तुओं के आयात को रोकने के उपायों के संबंध में जांच पूरी कर ली है। इसके परिणामस्वरूप, उसने 1974 के अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत इन देशों और अर्थव्यवस्थाओं से आयात किये जाने वाले माल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। अमेरिकी व्यापार कानून की धारा 232 के अंतर्गत आने वाले उत्पादों और कुछ अन्य उत्पादों को इन शुल्क प्रस्तावों से बाहर रखा गया है। वस्त्र और परिधान उत्पादों के लिए एक विशेष तंत्र का भी प्रस्ताव किया गया है, जिसके तहत चुनिंदा अर्थव्यवस्थाओं से एक निश्चित मात्रा में आयात को कम शुल्क दरों पर अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित शुल्क अभी अंतिम नहीं हैं और हितधारक इस वर्ष 22 जून तक सार्वजनिक सुनवाई में भाग लेने के लिए अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। लिखित टिप्पणियां छह जुलाई 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। सार्वजनिक सुनवाई सात जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। अमेरिकी व्यापार विभाग प्रस्तावित उपायों पर अंतिम निर्णय लेने से पहले प्राप्त टिप्पणियों और गवाहियों पर विचार करेगा।
मनोहर उप्रेती
वार्ता
More News

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

10 Jun 2026 | 9:45 AM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। .

see more..

रुपया 22 पैसे मजूबत

09 Jun 2026 | 8:05 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया। .

see more..

एनएलसी के ओएफएस को बड़े निवेशकों से मिली पांच गुना बोली, खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम मूल्य बढ़ा

09 Jun 2026 | 7:41 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएलसी इंडिया के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को मंगलवार को संस्थागत तथा बड़े निवेशकों से पांच गुना से अधिक बोली मिलने के बाद सरकार ने खुदरा निवेशकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर न्यूनतम मूल्य 20 रुपये बढ़ा दिया है।.

see more..

नारेडको सम्मेलन दिल्ली में 19-20 को, मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन

09 Jun 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) अचल-सम्पत्ति क्षेत्र के विकास पर राजधानी में 19-20 जून को राजधानी में आयोजित किये जा रहे नारेडको रियल एस्टेट कॉन्क्लेव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास काटिकिथला विशिष्ट अतिथि होंगे।.

see more..

रुपया 22 पैसे मजूबत

09 Jun 2026 | 7:12 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया। .

see more..