Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:15 Hrs(IST)
बिजनेस


गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 04 जून (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 410.34 अंक की गिरावट के साथ 73,935.83 अंक पर खुला, लेकिन धीरे-धीरे हरे निशान की ओर बढ़ता दिख रहा है। खबर लिखे जाते समय यह 29.39 अंक (0.04 प्रतिशत) नीचे 74,316.78 अंक पर रहा।




अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दुनिया भर में शेयर बाजारों में बिकवाली हावी रही। इसका असर घरेलू बाजारों में भी निवेश धारणा पर देखा गया।


 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 123.15 अंक नीचे 23,282.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 18.75 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की हल्की गिरावट में 23,386.85 अंक पर था।


 


वृहत बाजार में फिलहाल लिवाली चल रही है। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक और स्मॉलकैप-100 सूचकांक ऊपर हैं।


 


एफएमसीजी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक नीचे हैं। आईटी, धातु, बैंकिंग और वित्त समूहों पर सबसे अधिक दबाव है।


 


सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग दो प्रतिशत की बढ़त में है। टाइटन, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी ऊपर हैं। वहीं, ट्रेंट, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर नीचे चल रहे हैं।


 


अजीत, जांगिड़

वार्ता

More News

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:35 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे।.

see more..

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे।.

see more..

भारत - ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू: मोदी

17 Jun 2026 | 10:19 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत- ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता आगामी 15 जुलाई से लागू हो जायेगा।.

see more..