Wednesday, Jul 22 2026 | Time 07:48 Hrs(IST)
बिजनेस


शिवराज ने राधाकृष्णन को दी कपास उत्पादकता मिशन के बारे में जानकारी, उपराष्ट्रपति ने उच्च कोटि के कपास के उत्पादन पर बल दिया

शिवराज ने राधाकृष्णन को दी  कपास उत्पादकता मिशन के बारे में जानकारी, उपराष्ट्रपति ने उच्च कोटि के कपास के उत्पादन पर बल दिया

नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने कपास उत्पादकता मिशन के समग्र दृष्टिकोण की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि देश को उच्च गुणवत्ता के कपास की घरेलू और वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए अपने को पूरी तरह तैयार करना चाहिए।




उपराष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन को यहां उपराष्ट्रपति भवन में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा कृषि एवं किसान कल्याण और वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी। उन्हें उपराष्ट्रपति को मिशन के तीन प्रमुख घटकों के बारे में विस्तार से बताया गया जो अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और बेहतर कृषि पद्धतियों के माध्यम से कपास की उत्पादकता बढ़ाने, कस्तूरी कपास प्रमाणन और किसान कपास ऐप जैसी पहलों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले कपास की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक युग के प्राकृतिक रेशों के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं।


 


विज्ञप्ति के मुताबिक श्री राधाकृष्णन ने भारत में कपास के अनुकूल परिवेश को सुदृढ़ करने के लिए मिशन के समग्र दृष्टिकोण की सराहना करते हुए नवाचार को गति देने और नयी प्रौद्योगिकियों को समय पर अपनाने में सहायता के लिए समयबद्ध अनुमोदन के उपयुक्त तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रति एकड़ कपास की उपज में सुधार के महत्व पर बल देते हुए उत्पादकता बढ़ाने और अग्रणी कपास उत्पादक देशों के साथ अंतर को पाटने के लिए स्पष्ट और मापने योग्य लक्ष्यों को निर्धारित करने का आह्वान किया।


 


विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरान उपराष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा की क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी स्थिति सुदृढ़ करनी चाहिए और गुणवत्तापूर्ण कपास की बढ़ती घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिए तैयार रहना चाहिए।


 


उन्होंने मिशन के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने, बाजार के अनुकूल रणनीतियों को अपनाने और व्यापक प्रसार के लिए टेलीविजन वृत्तचित्रों के माध्यम से सफल पहलों को उजागर करने के महत्व पर भी बल दिया।


 


मनोहर.श्रवण

वार्ता

More News

बंधन बैंक का कारोबार पहली तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ा

21 Jul 2026 | 8:31 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बंधन बैंक का कारोबार 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। .

see more..

डॉलर की कमजोर मांग से रुपया 11 पैसे मजबूत

21 Jul 2026 | 7:53 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग कमजोर रहने से मंगलवार को रुपया 11 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.25 रुपये का बोला गया। .

see more..

न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर 2028 से नये टर्मिनल से परिचालन करेगी एयर इंडिया

21 Jul 2026 | 7:39 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया वर्ष 2028 से न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल-6 से परिचालन करेगी। .

see more..

आईटी, बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली से लगातार दूसरे दिन टूटा सेंसेक्स

21 Jul 2026 | 6:25 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन गिरावट में बंद हुए।.

see more..

रियल एस्टेट सौदे पांच तिमाही के उच्चतम स्तर पर: रिपोर्ट

21 Jul 2026 | 5:52 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) देश में रियल एस्टेट निवेश की गतिविधियां अप्रैल-जून 2026 के दौरान पांच तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी हैं। .

see more..