Wednesday, Jul 22 2026 | Time 06:47 Hrs(IST)
बिजनेस


कोचीन शिपयार्ड के ओएफएस को मिली 3.5 गुना बोली

नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को पहले दिन मंगलवार को गैर-खुदरा निवेशकों से 3.53 गुना बोली मिली।
सरकार ने कंपनी में अपनी 2.52 प्रतिशत हिस्सेदारी (66,29,636 शेयर) बेचने की घोषणा की थी। साथ ही ज्यादा बोली मिलने पर 2.52 प्रतिशत तक अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा था।
निवेशकों से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद विनिवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग ने 2.52 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। इस प्रकार अब कुल 5.04 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जायेगी। इस साल 31 मार्च की स्थिति के अनुसार, कोचीन शिपयार्ड में सरकार की 67.91 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
खुदरा निवेशक बुधवार 08 जुलाई को बोली लगा सकेंगे। उनके लिए 13,25,928 शेयर (अतिरिक्त शेयरों के विकल्प सहित) उपलब्ध होंगे। साथ ही प्रति शेयर न्यूनतम मूल्य 1,415 रुपये होगा।
गैर-खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम मूल्य 1,400 रुपये प्रति शेयर रखा गया था, लेकिन गैर-खुदरा निवेशकों की बोली में क्लियरिंग प्राइस के अनुरूप खुदरा निवेशकों के लिए बदलाव किया गया है।
ओएफएस के पहले दिन कंपनी का शेयर 56.45 रुपये (3.75 प्रतिशत) गिरकर 1,448.30 रुपये पर रह गया।
चालू वित्त वर्ष में सरकार छह सार्वजनिक कंपनियों में विनिवेश के जरिये 18,561 करोड़ रुपये का राजस्व जुटा चुकी है। उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 8.08 फीसदी, कोल इंडिया की दो फीसदी और एनएचपीसी की 6.01 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। एनएलसी इंडिया में उसने 2.73 फीसदी, जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन में पांच फीसदी और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में 1.75 फीसदी विनिवेश किया है।
अजीत अशोक
वार्ता
More News

बंधन बैंक का कारोबार पहली तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ा

21 Jul 2026 | 8:31 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बंधन बैंक का कारोबार 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। .

see more..

डॉलर की कमजोर मांग से रुपया 11 पैसे मजबूत

21 Jul 2026 | 7:53 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग कमजोर रहने से मंगलवार को रुपया 11 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.25 रुपये का बोला गया। .

see more..

न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर 2028 से नये टर्मिनल से परिचालन करेगी एयर इंडिया

21 Jul 2026 | 7:39 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया वर्ष 2028 से न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल-6 से परिचालन करेगी। .

see more..

आईटी, बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली से लगातार दूसरे दिन टूटा सेंसेक्स

21 Jul 2026 | 6:25 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन गिरावट में बंद हुए।.

see more..

रियल एस्टेट सौदे पांच तिमाही के उच्चतम स्तर पर: रिपोर्ट

21 Jul 2026 | 5:52 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) देश में रियल एस्टेट निवेश की गतिविधियां अप्रैल-जून 2026 के दौरान पांच तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी हैं। .

see more..