Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:29 Hrs(IST)
बिजनेस


ओप्पो इंडिया ने अपने स्मार्टफोन की रेनो 1616 सीरीज लॉन्च की

जयपुर, 08 जुलाई (वार्ता) ओप्पो इंडिया ने बुधवार को अपनी रेनो 1616 सीरीज (स्मार्टफोन) लॉन्च की।
इस सीरीज में भारत के पहले होलोवर्स थ्री डी डिजाइन, 50 एमपी के मेन और 3.5एक्स टेलीफोटो लेंस वाले एआई पोर्ट्रेट कैमरा, नैचुरल टोन इमेजिंग और ऑल-फोकल-लेंथ के साथ दो स्मार्टफोन रेनो 1616 और रेनो 1616 सी पेश किए गए हैं।
इस अवसर पर ओप्पो इंडिया के हेड (पीआर एंड कम्युनिकेशंस, ) गोल्डी पटनायक ने यहां मीडिया को बताया कि रेनो 1616 सीरीज केवल एक कम्युनिकेशन डिवाईस नहीं, बल्कि कैमरा और क्रिएटिव स्टूडियो के साथ प्रोडक्टिविटी कंपेनियन और पर्सनल असिस्टेंट भी है। उन्होंने कहा ''आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन केवल एक डिवाइस नहीं है, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी दिखाने और कहानियों एवं व्यक्तित्व को कैप्चर करने के लिए हमेशा उनके साथ रहने वाला कंपेनियन भी है।
उन्होंने बताया कि रेनो 1616 सीरीज के साथ भारत में पहला होलोवर्स थ्री डी डिजाईन पेश किया गया है। इसमें ऑल-न्यू थ्रीडी पॉप प्लैनेट डिजाईन है जो केवल स्टैरी व्हाईट वैरिएंट में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन वन-पीस कोल्ड-स्कल्पटेड डिजाईन से बनाए गए हैं। रेनो 1616 और रेनो 1616सी स्टैरी व्हाईट, ट्वाईलाईट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 203 अंक ऊपर खुला

16 Jul 2026 | 9:49 AM

मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता) आईटी सेक्टर की कंपनियों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गयी। .

see more..

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता लागू: वस्त्र, फार्मा, ऑटो ,आईटी क्षेत्रों के लिए होगा लाभ का सौदा

15 Jul 2026 | 8:57 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारत और ब्रिटेन ने ऐतिहासिक द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते ( भारत यूके सेटा) को बुधवार को लागू कर दिया जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को गति मिलने, भारतीय व्यवसायों को ब्रिटेन के बाजार में प्रवेश आसान होने तथा ब्रिटेन में कार्यरत हजारों भारतीय पेशेवरों को सामाजिक सुरक्षा (पेंशन कोष में अंशदान) के मामले में राहत मिलने की उम्मीद है।.

see more..

रुपया और कमजोर हुआ, 96.25 प्रति डॉलर पर बंद

15 Jul 2026 | 8:13 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग आने से रुपया बुधवार को नौ पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.25 रुपये का बोला गया। .

see more..

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में लिवाली

15 Jul 2026 | 7:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी।.

see more..

नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू

15 Jul 2026 | 7:32 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) नवी मुंबई एयरपोर्ट से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बुधवार को शुरू हो गया। .

see more..