Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:45 Hrs(IST)
बिजनेस


न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर 2028 से नये टर्मिनल से परिचालन करेगी एयर इंडिया

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया वर्ष 2028 से न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल-6 से परिचालन करेगी।
एयर इंडिया और टर्मिनल-6 का निर्माण तथा संचालन के चुनी गयी कंपनी जेएफके मिलेनियम पार्टनर्स (जेएमपी) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। एयर इंडिया चुनिंदा विमान सेवा कंपनियों के संगठन स्टार एलायंस की सदस्य है। स्टार एलायंस के दूसरे सदस्य भी टर्मिनल छह से परिचालन करेंगे।
अब तक जेएफके के नये टर्मिनल से 16 विमान सेवा कंपनियों ने परिचालन की घोषणा की है। इनमें स्टार एलायंस की एयर कनाडा, ऑल निप्पॉन एयरवेज, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस, एवियांका, ब्रुसेल्स एयरलाइंस, लुफ्थांसा, स्विस और टीएपी एयर पुर्तगाल शामिल हैं। इनके अलावा एयर लिंगस, कैथे पैसिफिक, कोंडोर, जेटब्लू, कुवैत एयरवेज, आइसलैंडएयर और नॉर्स अटलांटिक भी टी6 से परिचालन करेंगी।
एयर इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिका के ही सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाराजा लाउंज के उद्घाटन के बाद वह जेएफके के टर्मिनल-6 में भी इसकी शुरुआत करेगी। लगभग 9,100 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह लाउंज सुरक्षा जांच के बाद प्रमुख स्थान पर स्थित होगा जहां यात्रियों को भारतीय आतिथ्य, आराम और विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनूठा अनुभव मिलेगा।
टर्मिनल-6 दो चरणों में खुलेगा। पहले चरण में कुछ गेट 2026 में शुरू होंगे, जबकि शेष गेट और पूरा टर्मिनल 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है।
वर्तमान में एयर इंडिया जेएफके टर्मिनल-4 से दिल्ली और मुंबई के लिए प्रतिदिन नॉन-स्टॉप उड़ानों का परिचालन कर रही है।
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि न्यूयॉर्क पिछले छह दशकों से देश के सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक प्रवेश द्वारों में से एक रहा है। टर्मिनल-6 में स्थानांतरण यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनायेगा। अजीत उप्रेती
वार्ता
More News

मारुति सुजुकी ने 38 महीने में किया दो लाख फ्रोनएक्स का निर्यात, एसयूवी श्रेणी में नया रिकॉर्ड

18 Aug 2026 | 12:23 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसके एसयूवी 'फ्रोनेक्स' की दो लाख इकाइयों के निर्यात का आंकड़ा रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। .

see more..

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकास: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शीर्ष समिति की बैठक

17 Aug 2026 | 10:36 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता)। वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (एनआईसीडीआईटी) की शीर्ष निगरानी समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की।वित्त मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एनआईसीडीपी) के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के अगले चरण की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गयी।.

see more..

ग्लोबल इम्पैक्ट फ़ोर का दूसरा संस्करण 5-6 सितंबर को मुंबई में, होगा ब्रिक्स देशों की संस्कृति का उत्सव

17 Aug 2026 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) मीडिया, कौशल निवेश परामर्श जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत एपी ग्लोबल के ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम (जीआईएफ) का दूसरा संस्करण ब्रिक्स देशों के बीच संस्कृत, सभ्यतागत विरासत और व्यवसायिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 5–6 सितंबर को मुंबई में आयोजित किया जायेगा।.

see more..

खरीफ की बुवाई धीमी, धान का रकबा अभी पिछले साल से 14.37 लाख हेक्टेयर कम

17 Aug 2026 | 9:07 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ बुवाई सत्र में धान, दलहन, तिलहन, कपास और गन्ने की की बुवाई की रफ्तार पिछले साल की तुलना में धीमी है।.

see more..

सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो ने की भारत के टॉप 40 युवा नवप्रवर्तकों की घोषणा

17 Aug 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने सोमवार को 'सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो' के टॉप 40 सेमी-फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा की जो उन्हें अपने आसपास की चुनौतियों को पहचानने और मेंटरशिप, प्रौद्योगिकी, प्रोटोटाइप के माध्यम से और प्रायौगिक ज्ञान के जरिये अपने आइडिया को समाधान में बदलने का मंच देता है।.

see more..